रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों, उनके नेटवर्क और वित्त पोषण को समाप्त करने तथा सीमापार आवाजाही को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया ताकि सतत क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में चल रही छठी आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस […]
‘मेक इन इंडिया’ के तहत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नीतिगत पहलों का ब्यौरा दिया रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा निर्माण कंपनियों से आग्रह किया कि वे ‘मेक इन इंडिया’ का हिस्सा बनें। उन्होंने 2025 तक रक्षा उद्योग को 26 अरब डॉलर तक पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। रक्षा मंत्री बैंकॉक, थाईलैंड में ‘डिफेंस एंड सिक्योरिटी […]
उन्होंने अमेरिका, थाईलैंड, जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ रक्षा संबंधों को अधिक बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह छठी आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक – प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेने के लिए थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक गए हैं। उन्होंने आज एडीएमएम-प्लस से इतर अमेरिका के रक्षा मंत्री डॉ. […]
दोनों मंत्रियों ने स्थानीय सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों के बारे में चर्चा की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज बैंकाक में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक – प्लस (एडीएमएम-प्लस) के दौरान अमरीकी रक्षा मंत्री डॉ. मार्क टी. एस्पर से मुलाकात की। भारत और अमरीका के बीच बढ़ते संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त […]
रक्षा मंत्री ने पूर्वोत्तर में सीमा अवसंरचना को उन्नत बनाने का आह्वान किया रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सीमा अवसंरचना को उन्नत बनाने का आह्वान किया। वे आज अरूणाचल प्रदेश में लोअर दिबांग घाटी में सिसेरी नदी पुल का उद्घाटन कर रहे थे। यह […]
“मैं राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुनर्विचार याचिकाओं को स्पष्ट रूप से खारिज करने का हृदय से स्वागत करता हूं और इस निर्णय के साथ सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट हो गया है। उच्चतम न्यायालय का फैसला निर्णय लेने में हमारी सरकार की पारदर्शिता पर भी निर्णय है। भारत की रक्षा तैयारियों को अद्यतन और […]
रक्षा मंत्री ने कहा नए भारत का मार्ग नए पूर्वोत्तर से गुजरता है सरकार पूर्वोत्तर गलियारा बनाने पर विचार कर रही है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज अरूणाचल प्रदेश के तवांग में 11वें मैत्री दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि अरूणाचल गलियारा भारत और दक्षिण […]
रक्षा मंत्री ने दो स्टार्टअप को तीन करोड़ रुपये का चेक सौंपा रक्षा स्टार्टअप चैलेंज का तीसरा चरण शुरू रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए आइडिएशन, इनोवेशन और इनक्यूबेशन में अत्याधुनिक तकनीकों के महत्व पर जोर दिया है। श्री सिहं आज नई दिल्ली में रक्षा उत्कृष्टता […]
रूस ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अंतर्गत भारत की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया दोनों पक्षों ने विशेष कार्य समूहों के गठन पर सहमति व्यक्त की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगु ने आज मॉस्को में 19वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य व सैन्य […]
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा उद्योग से भारत के साथ मिलकर रक्षा उत्पादन करने के लिए आग्रह किया। इस कदम से तीसरे देशों को भारत द्वारा किये जाने वाले निर्यात में भारी बढ़ोतरी होगी। रक्षा मंत्री मॉस्को में रूस के उद्योग और व्यापार मंत्री श्री डेनिस मानतूरोव के साथ ‘भारत-रूस रक्षा उद्योग सहयोग सम्मेलन’ का […]