मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति, सुशासन और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है: रक्षा मंत्री

Text of RM’s speech at a Media Conference in Kolkata, West Bengal.

मीडिया के मेरे मित्रों,

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कल यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस है।

इस वर्ष प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस का अवसर इसलिए ख़ास हैं क्योंकि उनके जन्मदिन के बीस दिन बाद, यानी 7 अक्टूबर को वे  Head of Government के रूप में अपने 25 वर्ष पूरे करेंगे।

यानी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी सेवा यात्रा को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

मैं मानता हूँ कि यह एक ऐसी यात्रा, जिसने न केवल देश की राजनीति को प्रभावित किया, बल्कि भारत के विकास और उसकी वैश्विक पहचान  को भी नई दिशा दी है।

और साथियों इन 25 वर्षों में तो, मोदी जी की अभी सिर्फ Half Inning हुई है, अभी तो उन्हें लंबे समय तक भारत माता की सेवा करनी है।

मित्रों ,

मोदी जी के नेतृत्व में, आज पूरा देश प्रगति, सुशासन और विकास  के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। आज, हम पश्चिम बंगाल में है तो मैं यहीं की बात से शुरूआत करता हूँ।

मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। डबल इंजन की सरकार के साथ पश्चिम बंगाल, अब विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने के लिए बिलकुल तैयार है।

 

पिछले ही महीने मैंने बंगाल में कई प्रोजेक्ट्स का फाउंडेशन स्टोन रखा था। मेरा विश्वास है कि भारत और विशेष रूप से West Bengal आने वाले समय में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े Shipbuilding Hubs में से एक बनेगा।

बंगाल की महान विरासत  को भी आगे बढ़ाने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने किया है। आप सोचिए यह कितने गौरव की बात है कि इस वर्ष पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ के सभी 6 Stanzas गाए गए हैं।

मित्रों,

मोदी जी के जीवन के पिछले 25 वर्षों को अगर एक शब्द में समेटना हो, तो वह शब्द है— Service यानि सेवा।

पद बदला, दायित्व बढ़ा, भूमिका बदली, चुनौतियाँ बढ़ीं। लेकिन उनके जीवन का ‘Service Before Self’ का मूल भाव नहीं बदला।

इसलिए उनके जीवन से जुड़े दोनों महत्वपूर्ण अवसरों को मनाने का सबसे सार्थक तरीका भी यही है कि हम प्रत्येक नागरिक को सेवा-भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित कर सकें।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी और NDA के सभी Alliance Partners ने 17 September से 17 October तक ‘सेवा से संकल्प अभियान’ चलाने का निर्णय लिया हैं।

इस अभियान का मूल विचार  यह है कि जिस सेवा, समर्पण और निष्काम भाव के साथ मोदी जी ने आजीवन काम किया है, उसी Spirit के साथ हम उनके जीवन के Milestones को भी मनाएं।

इस उपलक्ष्य में जिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उन कार्यक्रमों में वही राष्ट्रनिर्माण और जनकल्याण का भाव दिखता है जो मोदी जी की जीवन यात्रा में दिखता है।

इस अभियान के तहत देश भर में 12 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान की शुरुआत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में दीये जलाकर की जाएगी।

नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनहित योजनाओं व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सेवा, सहयोग और जनभागीदारी से जोड़ने का एक दृढ़ संकल्प है।

इस सभी कार्यक्रमों के केंद्र में समाज के जरूरतमंद लोगों तक विकास कार्यों को पहुँचना, जनसेवा के कार्य करना और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को और दृढ़ करना है।

इन सेवा कार्यों में रक्तदान शिविर का आयोजन, वृक्षारोपण, साफ-सफाई का अभियान, प्लास्टिक का कम उपयोग करने के लिए जागरूकता फैलाना, पानी बचाने और जल स्रोतों की सफाई का काम, अनाथालयों और वृद्ध आश्रमों में सेवा कार्य करना, बुजुर्गों को मोबाइल और डिजिटल Devices का उपयोग सिखाने जैसे कार्य शामिल हैं।

इस अभियान के तहत, आम नागरिक भी सेवा कार्यों में भाग ले सकते हैं। जो भी व्यक्ति, कम से कम 25 मिनट का श्रमदान करेगा, उसे प्रमाण-पत्र भी मिलेगा।

मित्रों,

एक अच्छा नेता वह नहीं होता हैं जो सिर्फ़ सरकार बनाने पर Focus करे , बल्कि वह होता है जो लोगों का Future Better करने पर अपना ध्यान केंद्रित करे।

एक अच्छा Leader, Electoral Victory के लिए Populist फैसले नहीं लेता, बल्कि Electorate के जीवन को बेहतर करने के लिए Bold और दूरगामी फैसले लेता है।

क्योंकि बड़े बदलाव के लिए अच्छी Policy के साथ, Political Will भी चाहिए। Mandate के साथ Courage of Conviction भी चाहिए।

बड़े Vision के साथ अच्छा Execution भी चाहिए। और आज के विरोध से विचलित ना होकर, बेहतर कल के लिए फ़ैसले लेने की क्षमता भी होनी चाहिए।

और मोदी जी ने हमेशा इसी Vision, Will, Conviction, Courage, और Larger Purpose के साथ काम किया है।

जैसे मैं आपको कुछ उदाहरण देता हूँ।

मोदी जी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले, वहाँ Electricity पर बहुत Subsidy दी जाती थी। इससे बिजली सस्ती तो थी, लेकिन अच्छी नहीं मिलती थी।

Supply और Voltage बहुत Erratic थी। किसानों के Tube Wells की Water-Motors बार-बार फुंक जाते थे।

बिना लोगों की नाराजगी और Electoral Calculations की चिंता किए, मोदी जी ने Electricity Reform किए। मोदी जी ने कहा कि सरकार बने या न बने, लोगों के हित में Electricity Reforms तो होंगे।

उन्होंने Domestic और Agricultural Meters अलग कराए गए। Tariff भी बढ़ाया गया।

इसका परिणाम यह हुआ कि गुजरात देश का पहला राज्य बना जहां हर गाँव में बिजली पहुँची।

इसका Far-Reaching Impact यह हुआ कि इससे Agribusiness भी बेहतर हुए। किसान परिवारों की आय भी बढ़ी।

यानी एक बिजली की समस्या हल होने से रोजगार, शिक्षा, पानी, खेती, पशुपालन और छोटे कारोबार सब पर असर पड़ा।

मैं आपको उनके Vision का एक और उदाहरण देता हूँ।

साथियो,

प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी जी के नेतृत्व में वही दृढ़ता, निर्भीकता, इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता दिखती है, जो गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दिखती थी।

जैसे, मोदी जी ने जनधन योजना के तहत गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए Zero Balance के साथ बैंक अकाउंट खोलने का निर्णय लिया। इस निर्णय पर बहुत से लोगों ने सवाल उठाए।

कुछ लोगों ने यह कहा कि इससे बैंकों पर अनावश्यक बोझ बढ़ेगा। यह भी कहा गया कि जब खाते में पैसे ही नहीं होंगे, तो ऐसे बैंक Accounts खोलने का क्या फायदा होगा?

लेकिन मोदी जी का Vision बड़ा था, जिसे विपक्ष के लोग और आलोचक नहीं समझ पाए। लेकिन आज वे उस फैसले का Result देख पा रहे हैं।

जन-धन योजना से गरीब परिवारों की Savings बढ़ीं और वे Formal Banking से भी जुड़े। आप सोचिए 2015 में जन धन खातों में करीब साढ़े 15,000 करोड़ रुपये जमा थे; आज यह राशि बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

जनधन योजना ने Women Empowerment को भी बढ़ावा दिया। अब तक 59 करोड़ से अधिक जनधन Accounts खोले जा चुके हैं। इनमें 56 Percent से ज्यादा Accounts महिलाओं के हैं।

और जब इसी बैंक खाते का इस्तेमाल, Direct Benefit Transfer (DBT) के लिए किया गया,  तो सरकारी योजनाओं के पैसे सीधे लोगों के Accounts में पहुँचा।

DBT के जरिए 4.31 लाख करोड़ रुपये की Leakage रोकी गई है। यानि जनता का पैसा Middlemen के बजाय Targeted Beneficiaries तक पहुँच रहा है।

जहां तक Banks पर अनावश्यक बोझ और उनकी Financial Health की बात थी, तो आज Public Sector Banks का Gross Non-Performing Asset Ratio (NPA) घटकर सिर्फ 1.93 Percent और Net NPA Ratio सिर्फ 0.39% रह गया है। यह Historic Achievement है।

जो बैंक कभी Bad Loans के बोझ तले दबे हुए थे, आज वही मजबूत Balance Sheets के साथ देश की Economic Growth को गति दे रहे हैं।

इसी तरह अगर हम मोदी जी के Vision की बात करें तो आप ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को ही देख लीजिए। इसका फायदा सिर्फ इतना नहीं हुआ कि देश में शौचालय बने, सफाई बढ़ी, Open Defecation समाप्त हुआ।

स्वच्छ भारत अभियान का फायदा यह भी हुआ कि करीब 3 लाख बच्चों की जान बची। महिलाओं की Dignity भी सुनिश्चित हुई। Disease Burden भी कम हुआ।

इसी तरह Ujjwala Yojana के अंतर्गत सिर्फ Free LPG Connections ही नहीं दिए गए, बल्कि महिलाओं की Ease of Living भी बढ़ी है। Pollution भी कम हुआ है और महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है।

मित्रों,

2014 से पहले हमारे देश के बारे में कहा जाता था कि भारत Over-regulated और Under-governed है।

मोदी जी ने इस View को बदलने का काम किया है। आज भारत Well-Regulated और Properly Governed है।

आज भारत की अर्थव्यवस्था  7.8% की दर से आगे बढ़ रही है। भारत की अर्थव्यवस्था की सफलता की नींव में “Modinomics” है।

Modinomics को अगर एक शब्द में समझना हो, तो वह शब्द है INDIA यानी Inclusive, New-age, Digital, Innovative और Atma Nirbhar.

साथियो,

पिछले 25 साल से नरेंद्र मोदी जी सार्वजनिक जीवन में हैं। लेकिन यह बात सिर्फ सरकार बनाने या किसी पद पर बने रहने की नहीं है। यह बात Trust की है। राजनीति में किसी भी नेता का सबसे बड़ा Capital, Trust ही होता है।

मोदी जी के पिछले 25 वर्ष इस बात के गवाह हैं कि जनता उन पर कितना Trust करती है।

2014 के बाद, नौ राज्यों में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बने हैं। और आज, 20 से अधिक राज्यों में हमारी सरकार है।

यानी जनता लगातार और बार-बार मोदी जी के नेतृत्व को Accept भी कर रही है और Approval भी दे रही है।

लेकिन यह विश्वास एकतरफा नहीं है। मोदी जी को देश की जनता पर उतना ही भरोसा है, जितना देश की जनता को मोदी जी पर। मैं आपको एक उदाहरण देता हूँ।

कोरोना काल से पहले यह माना जाता था कि Emergency Situation में बिना Force का प्रयोग किए, लोगों को घर से बाहर निकलने से नहीं रोका जा सकता है।

लेकिन मोदी जी ने देशवासियों से घर में रहने और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया।

उन्हें विश्वास था कि जनता उनकी बात कभी नहीं टालेगी। और हुआ भी वैसा ही।

उनकी अपील पर देशवासियों ने Corona के समय में अभूतपूर्व अनुशासन दिखाया और हमने मिलकर Corona को हराया।

मित्रों,

अच्छा, Leader सिर्फ वह नहीं होता है जो बड़े-बड़े पदों पर रहे, बल्कि वह होता है जो अपने देश के लिए बड़े सपने भी देखे। दूरदर्शी लक्ष्य बनाएँ और उन लक्ष्यों को हासिल भी करें।

मोदी जी के Vision और दूरदर्शिता के कुछ उदाहरण मैं आपको देता हूँ।

पहला है UPI. जब UPI की शुरुआत की गई तो बहुत लोगों को लग रहा था कि यह Initiative सफल नहीं होगा। और बहुत लोग पूछ रहे थे, इससे गरीब को कैसे फायदा होगा?

पिछले महीने ही UPI को 10 साल हो गए हैं। सिर्फ अगस्त महीने में ही UPI से 23.66 बिलियन ट्रांजेक्शन हुए है जिनकी वैल्यू 29.88 लाख करोड़ रूपये रही। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने UPI की तारीफ करते हुए कहा था कि UPI केवल एक Tech Story नहीं है, ये एक Civilizational Story है। UPI अब दुनिया के कई देशों में लाइव है।

UPI सफल हुआ तो Street Vendors की भी आय बढ़ी। आप पूछेंगे कैसे? Street Vendors को UPI-linked RuPay स्वनिधि Credit Card के जरिए Formal Credit System से जोड़ा गया।

और प्रधानमंत्री स्वनिधि के अंतर्गत Street Vendors को लगभग साढ़े 18 हजार करोड़ के Collateral Free Loans दिए गए हैं। इसका उपयोग उन्होंने अपने Business बढ़ाने में किया।

एक Estimate के अनुसार प्रधानमंत्री स्वनिधि के इन Beneficiaries की Average Annual Income 20 Percent बढ़ी है।

मित्रों,

देश में आज काम करने की संस्कृति ही बदल गई है। मोदी जी का स्पष्ट मानना है कि “Prohibited unless Permitted” की Approach समाप्त करके “Permitted unless Prohibited” की Approach से काम करना है।

मैं आपको इसका Example देता हूँ। आप सोचिए कि क्या आप 2014 से पहले यह Imagine कर सकते थे कि Private Sector की कोई कंपनी भारत में अपनी Satellite Launch कर पाए। या Private Sector का कोई Player अपना Rocket Launch कर पाए। या Atomic Energy के क्षेत्र में Private Participation हो।

आज यह सब संभव हुआ है।

भारत के एक स्टार्टअप ने दुनिया का पहला Single-Piece 3D-printed Semi-cryogenic Rocket Engine बनाया है।

भारत के पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ ने अंतरिक्ष की सफल उड़ान भर ली है।

भारत के पहले Private Launch Pad ‘Dhanush’ से भी Rocket Launch शुरू हो गया है।

Atomic Energy जैसे Strategic Sector में भी SHANTI Act के जरिए Private Sector की Participation के दरवाजे खुले गए हैं।

साथियो,

पिछले 25 सालों में Astroturfing और Gaslighting के जरिए, कुछ लोगों द्वारा मोदी जी के खिलाफ खूब Narrative बनाने की कोशिश की गई।

लेकिन ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि जनता सब कुछ समझती है। जब काम बोलता है तो एस्ट्रोटर्फिंग Gaslighting और Anti-Incumbency जैसे सभी Factors धरे रह जाते हैं।

आज कई Global Surveys, जैसे कि Morning Consult Survey, कह रहे हैं कि मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

साथियो,

पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। 94 करोड़ से अधिक लोग  Social Security Net के दायरे में आ चुके हैं।

आज देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है। गरीब परिवारों के लिए 4 करोड़ से अधिक पक्के घरों का निर्माण कराया गया है।

जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों को नल के जरिए पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। साढ़े 10 करोड़ से अधिक परिवारों को LPG Cylinders प्रदान किए गए हैं।

आज 10 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को Self-Help Groups से जोड़ा गया है। 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बनकर सालाना 1 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच गई है।

ये आँकड़े नहीं हैं, बल्कि इस बात का सबूत हैं कि मोदी जी उन सभी पैरामीटर्स पर खरे उतरे हैं जो एक Leader के जीवन को सफल और सार्थक बनाती हैं।

मित्रों,

मोदी जी ने सिर्फ Head of Government की भूमिका ही नहीं निभाई है। बल्कि भारत को विकसित राष्ट्र बनने के मार्ग पर अग्रसर किया है।

चाहें नई न्याय संहिता (BNS) लाना हो या GST के जरिए देश की टैक्स व्यवस्था को बदलना हो—इन सभी फैसलों के पीछे देश की पूरी शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने की सोच दिखाई देती है।

और जब पूरी व्यवस्था अच्छी होती है तो—

स्टार्ट-अप्स की संख्या भी 500 से बढ़कर 2 लाख होती है।

Capital Expenditure भी 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये होता है।

करीब 40 देशों के साथ Free Trade Agreements होते हैं और हमारे MSMEs और हमारे Entrepreneurs के सामने नए Markets खुलते हैं।

System में Change और Good Governance के उदाहरण आप Defence Sector भी देख सकते हैं।

Defence Production में Efficiency बढ़ी है, Decision-making तेज हुई है। और Innovation को बढ़ावा मिला है।

2014 की तुलना में Defence Exports में 56 गुना वृद्धि हुई है। Defence Production में 4 गुना वृद्धि हुई है और यह लगभग 1.80 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

आज हम दुनिया के 100 से ज्यादा देशों को Defence Equipment Export कर रहे हैं।

साथियो,

मोदी जी ने समाज में सेवा की भावना जगाने का काम किया है।

मन की बात कार्यक्रम इसका सबसे सुंदर उदाहरण है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ मोदी जी देश के सामान्य नागरिकों के सेवा कार्यों को लोगों के सामने रखते हैं।

चाहे भारतीय इतिहास के बारे में जागरूक करने वाले व्यक्ति की बात हो या गंगा घाट के किनारे सफाई करने वाले लोगों की, ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने देश के अनसुने और अनजान नायकों को पहचान तो दिलाई ही है, साथ ही समाज को Achievement Oriented से Service Oriented बनने की प्रेरणा भी दी है।

2014 से पहले भी भारत के पास Manpower और Brainpower दोनों थे। लेकिन अच्छे नेतृत्व की कमी से यह Power अपने Full Potential पर काम नहीं कर रही थी।

मोदी जी ने इन दोनों Powers को Full Potential में काम करने के लिए एक Ecosystem दिया है। Skill India से लेकर Startup India तक, Semiconductor Mission से IndiaAI Mission तक सारी Schemes इस बात का प्रमाण हैं।

जब Ecosystem और Talent मिले तो आज हम Semiconductor Chip भी बना रहे हैं। दुनिया की 20 Percent Generic Medicines की मांग भी पूरा कर रहे हैं। दुनिया की 60% Vaccine भी बना रहे हैं। भारत में इस्तेमाल होने वाले लगभग 99% Mobile Phones भी भारत में ही बना रहे हैं। भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Mobile Phone Manufacturer बन चुका है।

आज भारत सिर्फ दुनिया का Technology और Talent हब बनकर उभरा है।

देवियो और सज्जनो,

मोदी जी ने Governance को Citizen-Centric बनाने पर भी जोर दिया है। आज Minimum Government, Maximum Governance के मंत्र को हर स्तर पर Governance का आधार बनाया गया है।

हमारी सरकार के लिए नागरिक केवल Beneficiary नहीं हैं, बल्कि First Priority हैं।

मित्रो,

मित्रों, ये तो बात हुई आँकड़ों की, परिणामों की। लेकिन असली सवाल यह है कि यह संभव कैसे हुआ?

यह कोई चमत्कार नहीं है। यह एक Efficient, Effective और Result Oriented नेतृत्व का परिणाम है। ऐसा नेतृत्व, जिसने केवल लक्ष्य तय नहीं किए, बल्कि उन्हें हासिल करने की दिशा में लगातार काम किया; जिसने केवल नीतियाँ नहीं बनाईं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर परिणाम दिखाए।

Leadership पर एक चर्चित किताब है, जिसका नाम ‘The Leadership Challenge’ है। इस किताब में सफल नेतृत्व के लिए पाँच बुनियादी ज़रूरतों की बात की गई है।

पहली ज़रूरत है कि नेता अपने आचरण यानी अपने Conduct  से, लोगों के सामने Example Set करें। Modi Ji Leads by Example. जैसे स्वच्छ भारत अभियान के दौरान उन्होंने खुद झाड़ू उठाई और सफाई की।

एक Farsighted Leader वह होता हैं जो Collective Goals Forge कर सके। महत्वपूर्ण मुद्दों पर Consensus Create कर सके। जब मोदी जी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बात की, तो पूरा देश उनके साथ चल पड़ा।

मोदी जी की यह Quality, Global Forums पर भी साफ दिखाई देती है। जैसे अभी हाल ही में Conclude हुए BRICS Summit में, पूरे Consensus के साथ New Delhi Declaration Sign हुई है।

यह क्षमता हमने 2023 के G20 Summit में भी देखी थी, जब दुनिया के बड़े देशों के बीच मतभेदों के बावजूद भारत ने सभी को साथ लाकर New Delhi Leaders’ Declaration पर सहमति बनवाई थी।

तीसरी जरूरत है बदलाव लाने का साहस। GST Reforms हो या Article 370 हटाना हो या Labour Reforms, इन सभी Decisions में यह Quality साफ दिखती है।

मोदी जी ने साफ़ कर दिया की पुरानी व्यवस्था को केवल इसलिए स्वीकार नहीं किया जाएगा क्योंकि वह लंबे समय से चली आ रही है।

चौथा है, दूसरों को आगे बढ़ने का अवसर देना। उन्हें Enable करना। Jan Dhan, Skill India, Startup India, PM Vishwakarma जैसी योजनाओं का उद्देश्य साफ तौर पर लोगों को Enable करना और आत्मनिर्भर बनाना है।

और, आख़िरी जरूरत है अच्छा काम करने वालों को Identify करना और उन्हें Encourage करना। इस दृष्टि से, मैं मन की बात और पद्म अवार्ड्स की बात आप सभी से पहले ही कर चुका हूँ।

मित्रों,

अंत में, मैं आप सभी से केवल इतना आग्रह करना चाहूँगा कि मेरे द्वारा आपके सामने रखे गए इन मोदी सरकार की इन उपलब्धियों को पूरी Objectivity के साथ परखिए।

मुझे विश्वास है कि जब आप ऐसा करेंगे, तो आपको दिखाई देगा कि भारत आज लगभग हर क्षेत्र में एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

मित्रों, यह कहानी किसी एक व्यक्ति की कहानी नहीं है। यह एक नए भारत की कहानी है। एक ऐसे भारत की, जो आत्मविश्वास से भरा है, जिसकी आकांक्षाएँ बड़ी हैं और जो विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़े कदम उठा रहा है।

अगले एक महीने में जो कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उनका उद्देश्य इन्हीं परिवर्तन की कहानियों को देश के सामने लाना है।

ये केवल Government Achievements या सिर्फ Statistics नहीं हैं। बल्कि यह उन लोगों की कहानी है, जिनके जीवन में बदलाव आया है। वे लोग इस Change के केवल Beneficiary ही नहीं, बल्कि इसके Real Heroes भी हैं।

मेरा मानना है कि लोकतंत्र के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक होने के नाते, आप यानी Media इन कहानियों को देश के लोगों तक पहुँचाने में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।