भारतीय वायु सेना हमेशा भारत की ढाल और तलवार बनकर रही है: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

आज, Indian Air force Academy के Combined Graduation Parade में आप सभी के बीच आकर, मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है। सबसे पहले, मैं आप सभी को, आपकी training सफलतापूर्वक पूरी करने पर बधाई देता हूँ।

मुझे बताया गया, कि इस graduation parade में, Indian Navy, Indian Coast Guard और वियतनाम के trainees सहित, 245 पायलट और Ground duty officers शामिल हैं। Fighter pilots से लेकर Helicopter pilots, Navigation branch, Transport, Administration, Logistics, Accounts, Education, Meteorology, Weapon system, और Air Force Traffic Control branch की  यह diversity, अपने आप में jointness के प्रति, हमारी commitment को भी reflect कर रही है।

मैं Indian Air force समेत, Indian Navy, Indian Coast Guard, और वियतनाम के trainees को विशेष बधाई देता हूँ, जिन्होंने आज Coveted Wings अर्जित की हैं। साथ ही, मैं सभी awardees को भी, उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

साथियों, आज, जब आपकी cadet life की journey खत्म हो रही है, तो मुझे लगता है, आप satisfaction और excitement का, एक मिला-जुला भाव महसूस कर रहे होंगे। लेकिन याद रखिए, आपकी यात्रा अभी शुरू ही हुई है। आप एक ऐसी service का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसने देश की हर पुकार पर अपना best दिया है।

एक ऐसी service, जिसने 1947-48 में श्रीनगर airlift से कश्मीर में युद्ध की दिशा ही बदल दी; जिसने 1971 में ढाका पर निर्णायक हवाई हमलों से मात्र तेरह दिनों में इतिहास लिख दिया, आप उस service का हिस्सा बनने जा रहे हैं। Indian Air force  हमेशा, भारत की ढाल और तलवार बनकर रही है।

हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में भी, हमने यही भावना देखी है। हमारी Air force ने clarity और precision के साथ, आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। यदि हम उतना बड़ा operation, सफलतापूर्वक अंजाम दे पाए, तो उसके पीछे हमारे indigenous platform के साथ-साथ, हमारी Air Force के trained, courageous और disciplined officers का important contribution था।  निश्चित ही, भविष्य के Operations में भी हमारे Air Force की यही भूमिका देखने को मिलेगी, ऐसा मेरा विश्वास है।

साथियों, आम तौर पर अब तक युद्ध में दो vectors रहे हैं: पहला सैनिक, और दूसरा उसके equipment. लेकिन आज के युद्धों में कई बार सैनिक हमें सामने दिखाई ही नहीं देता। और जिस हथियार से आक्रमण किया जा रहा है, वह भी सामने नहीं होता। न तो सैनिक है, न equipment है। Radar, satellites, Drones, sensors और robotics जैसे अनेक systems आज के युद्ध में deploy हैं, जिनमें न तो fighter का पता चलता है, न ही उनकी मशीनरी और equipment का।

अब तो ऐसे scenario भी सामने आ रहे हैं, जहाँ पूरी तरह से अपने adversaries के traffic system और CCTVs तक को control कर लिया जा रहा है। आज warfare की definition बदल चुकी है।

मुझे विश्वास है, कि आपके training programmes और exercises में, आपको uncertainty और unexpected challenges का सामना करने के लिए अच्छी तरह तैयार किया गया है। एक professional soldier के रूप में यह आपका कर्तव्य है, कि आप emerging challenges के प्रति सदैव सजग रहें, और आवश्यकता के अनुसार अपने response को re-calibrate करते रहें।

नई generation के आप सभी warriors से मैं कहना चाहूँगा, कि आप आने वाले समय के इन war systems और strategies को भी भली-भाँति समझें। आपको इन्हें Adapt करना है, Adopt करना है, ज़रूरत पड़ने पर Amend भी करना है। आपको Innovate करना है, execute करना है, और इन सबमें Edge भी हासिल करनी है। आपके लिए दुनिया में चल रहा, हर युद्ध एक नया learning school होना चाहिए। आपको hard work के साथ smart work और brilliance की भी उतनी ही ज़रूरत होगी।

Smart work की बात मैं इसलिए कर रहा हूँ, क्योंकि आज के दौर में हमने देखा है, कि technology के क्षेत्र में smart nations ही अपनी जगह बना रहे हैं। पहले ऐसा लगता था, कि जो बड़ी powers हैं, वो हर मोर्चे पर decisive edge रखती हैं, लेकिन अब तो comparatively small powers भी, अपने छोटे लेकिन घातक हथियारों और नए tactics के दम पर, बड़े-बड़े platforms को भारी नुकसान पहुँचा सकती हैं।

यह सब बताने का मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना है, कि आप मानसिक रूप से, हर प्रकार के युद्ध के लिए तैयार रहें। आप सब तो जिस जिम्मेदारी को निभाने वाले हैं, वह अपने आप में इतनी complex है, कि आपको minutes में नहीं, बल्कि seconds में, और कई बार तो शायद उससे भी कम समय में decision लेना होगा। आपका aircraft और weapon system हमेशा ready रहना चाहिए। आपका crew हमेशा ready रहना चाहिए। और सबसे important, आपका mind भी हर situation के लिए ready रहना चाहिए। आपको यह पढ़ाई और यह training, यहाँ से निकलने के बाद भी लगातार जारी रखनी है। आपको यह याद रखना है, कि ‘Learning curves never end’.

आपके shoulders पर सजे wings, केवल एक badge भर नहीं हैं; यह करोड़ों भारतीयों के trust का प्रतीक हैं। इसलिए आपको अपनी पूरी service के दौरान, professionalism और conduct के ऐसे high standards को लगातार बनाए रखना होगा, जो दूसरों के लिए inspiration बनें।

साथियों, Indian Air Force लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए inspiration का बड़ा source है। अभी हाल ही में, Indian Air force के ही शुभांशु शुक्ला, भारत की ओर से space तक भी गए। अब उस legacy को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी, आप सब की है। भारतीय वायु सेना ने केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक भी अपनी छाप छोड़ी है। IAF ने, अनेक rescue missions को सफलतापूर्वक संचालित करने में भी,  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। Air force ने कई अवसरों पर, विदेशी नागरिकों को भी सुरक्षित निकालने में मदद की। इस प्रकार humanitarian missions के दौरान, भारतीय वायु सेना  ने,  भारतीय संस्कृति और ethos के उस वास्तविक स्वरूप को प्रतिबिंबित किया है, जो nationality, भाषा या सीमाओं से ऊपर उठकर सम्पूर्ण मानवता की सहायता करने में विश्वास रखता है।

मैं विशेष रूप से महिला पायलटों को भी बधाई देता हूँ, जो आज Indian Air force में commission हो रही हैं। नारी शक्ति की बढ़ती संख्या से, हमारी Air Force और भी मज़बूत, balanced और robust हो रही है। यह हमारी inclusive force की ताकत को दर्शाता है।

I want to have a word with the trainees from Vietnam who are on parade today. I am certain, that your country and your service, is as proud of your achievement, as we are. As you cherish the bonds of friendship, and fond memories of your stay at Air Force Academy, I am sure that your training here, will serve to strengthen the friendship between our countries. We have been delighted to have you with us. I wish you success in your future endeavours. And I pray to God that you continue to act as a bridge between India and Vietnam in the future as well.

मैं यहाँ उपस्थित सभी trainers and teachers को बधाई देता हूँ। जिस efficiency के साथ, आपने इन trainee’s को train किया है, वह निश्चित रूप से, इनके लिए भविष्य की चुनौतियों से निपटने में, सहायक सिद्ध होंगे। आपकी दी knowledge, इन सभी trainees को वह base प्रदान करेगी, जिसपर ये instant, precise और सही decision ले सकेंगे।

मैं यहाँ उपस्थित सभी trainees के, परिवार के सदस्यों को भी, बधाई देता हूँ। यह आपकी परवरिश, आपकी मेहनत और आपके संस्कार ही हैं, जिस वजह से ये सारे trainees, अब हमारी सीमाओं के guardians बनेंगे। ये लोग अगर guardians हैं, तो आप सभी guardians of the guardians हैं। मैं आप सभी को भी, भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ देता हूँ।

अंत में, मैं आप सभी trainee’s से कहूँगा, आप यहाँ से निकल आसमान को अपना घर बनाइये। कई बार यह कहा जाता है, कि ‘Sky is the limit’. Indian Air Force के लिए तो यह बात सही है ही, लेकिन आपको sky is our home के vision के साथ भी काम करना है, और आगे बढ़ना है। आपका यही vision, एक राष्ट्र के रूप में, 2047 तक हमें विकसित और मज़बूत बनाएगा।

मैं Air Chief Marshal A.P. Singh को विशेष बधाई देता हूँ। आप सिर्फ एक test pilot ही नहीं, बल्कि एक tested military leader भी हैं। मुझे पूरा विश्वास है, कि आपकी leadership में, Indian Air Force नित नई ऊंचाइयां छूती रहेगी।

मैं Air Marshal S. Shrinivas, Commanding in Chief, Training Command; और Air Marshal R. Bhasin, Commandant, Air Force Academy को मेरी शुभकामनाएं। आपकी leadership में यह Academy आने वाले समय में और भी flourish होगी, ऐसा मेरा विश्वास है।

इसी के साथ, आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, मैं अपनी बात समाप्त करता हूँ।

बहुत-बहुत धन्यवाद।