आतंकवाद का जड़ से खात्मा भारत की प्रतिबद्धता है: राजनाथ सिंह

Text of RM’s speech at the 13th ASEAN Defence Ministers’ Meeting-Plus Cebu (Philippines).

आज, Philippines में आयोजित 13th ASEAN Defence Ministers’ Meeting-Plus में शामिल होकर, मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैं, Philippines की सरकार को, और Philippines की जनता को, इस महत्वपूर्ण meeting की मेजबानी करने के लिए बधाई देता हूं। साथ ही, मैं ADMM-Plus के बेहतरीन आयोजन के लिए आपकी सराहना भी करता हूंI

ADMM-Plus की इस वर्ष की theme – “Navigating Our Future, Together”, भारत की रक्षा और विदेश नीतियों के साथ deeply resonate करती है। यह theme हमारे civilizational ethos- “सर्वे भवन्तु सुखिनः” से भी गहराई से जुड़ा हुआ है, जो पूरी दुनिया और सभी लोगों की खुशी, समृद्धि, और कल्याण के प्रति हमारी commitment को दिखाता है। यह theme, हमें याद दिलाती है, कि हमारी सबसे बड़ी ताकत, हमारी एकजुटता है I यह theme, बताती है, कि हम किस तरह से मिलकर अपनी geographic, economic और strategic diversity का लाभ उठा सकते हैं। भारत एक ऐसे अन्तराष्ट्रीय व्यवस्था में विश्वास रखता है, जो कि mutual trust, co-operation, और collective responsibility पर आधारित हो। Collaborative spirit की यही इक्छाशक्ति ही, हमें शांति और व्यवस्था के समक्ष आ रही चुनौतियों से, निपटने में सक्षम बनाएगी I

Excellencies, भारत ने हमेशा ASEAN की केंद्रीय भूमिका को महत्व दिया है। हमने एक ऐसे Indo-Pacific region की परिकल्पना की है, जो open हो, inclusive हो और rules-based international order पर आधारित हो। ASEAN के साथ हमारा जो long-term Strategic Engagement है, वह shared interests, mutual respect और practical cooperation पर आधारित है।

पिछले वर्ष से, India-ASEAN Defence Cooperation को और गति मिली है। पिछले वर्ष अक्टूबर में Kuala Lumpur में, दूसरी ASEAN-India Defence Ministers’ Informal Meeting का आयोजन किया गया था। इस meeting में, हमने 2026 से 2030 के लिए ASEAN-India Comprehensive Strategic Partnership, और ASEAN-India Plan of Action में, रक्षा-सुरक्षा की प्रति commitment को दोहराया था।

Excellencies, Counter-Terrorism, ADMM-Plus Framework के तहत, सहयोग का एक महत्त्वपूर्ण विषय है । वर्ष 2024 से 2027 Cycle के लिए, भारत और Malaysia, Counter-Terrorism पर Experts’ Working Group की संयुक्त रूप से अध्यक्षता कर रहे हैं।

भारत, इस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और आतंकवाद को जड़ से हटाने के लिए अपने दृढ़ संकल्प को दोहराता रहा है। Counter-terrorism के क्षेत्र में भारत का अनुभव, classroom या theoretical knowledge भर नहीं है, बल्कि यह दशकों तक ज़मीनी स्तर पर cross-border security challenges का सामना करते हुए हासिल किया हुआ अनुभव है। आतंकवाद के खिलाफ़ हमारी हर रणनीति, वास्तविक operations में देखी-परखी हुई है, और अपनी सफलता साबित कर चुकी है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृष्टिकोण का एक बड़ा उदाहरण, हमने पिछले वर्ष Operation Sindoor में दिखाया, जब हमने बड़ी संख्या में, terrorist infrastructure को नेस्तनाबूद किया। यह state-sponsored terror के खिलाफ, भारत के स्पष्ट दृष्टिकोण की घोषणा भी थी।

भारत जानता है, कि आतंकवाद की कोई geographical boundary नहीं होती। इसलिए, भारत अपने ADMM-Plus partners के साथ, अपने practical और battle-tested counter-terrorism अनुभवों को साझा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Joint military exercises, capacity-building programmes, और robust intelligence sharing के माध्यम से, हम अपनी collective capabilities को, और मजबूत कर सकते हैं। हम एक ऐसे Indo-Pacific का समर्थन करते हैं, जो सुरक्षित हो, मजबूत हो और जहाँ शांति और स्थिरता केवल aspirations नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक प्रयासों का परिणाम हो।

Excellencies, वर्ष 2026 में ASEAN के साथ भारत ने अपनी Engagements में Maritime Cooperation को विशेष महत्व दिया है। भारत ने 2026 को ASEAN-India Year of Maritime Cooperation के रूप में घोषित किया है, और इस सन्दर्भ में दूसरे ASEAN-India Maritime Exercise का भी आयोजन किया है। हमने इसे, इस क्षेत्र में लगातार हुए हमारे Maritime Engagement से दर्शाया भी है I

Excellencies, भारत international maritime law की केवल वकालत ही नहीं करता, बल्कि maritime security के क्षेत्र में उनका दृढ़ता से पालन भी करता है। Freedom of navigation ensure करने, और global Sea Lines of Communication की सुरक्षा करने के प्रति हमारी वचनबद्धता, दशकों के निरंतर अनुभवों पर आधारित है। वर्ष 2008 से ही, भारतीय नौसेना ने Gulf of Aden जैसे highly volatile maritime corridors में, लगातार सक्रिय उपस्थिति बनाए रखी है। इस दौरान भारत ने किसी भी प्रकार के ऐसे बल प्रयोग का सहारा नहीं लिया, जो दूसरे देशों के हितों को कमजोर करता हो।

अपने frontline warships की तैनाती के माध्यम से, भारतीय नौसेना ने हजारों merchant vessels को सुरक्षा प्रदान किया है, और समुद्र में जहाजों के अपहरण की अनेक कोशिशों को विफल किया है। हमारी यह सुरक्षा व्यवस्था, किसी विशेष flag या nationality तक सीमित नहीं रही है। भारत ने commercial shipping की सुरक्षा को, एक जिम्मेदारी के रूप में देखा है। आज, जब global trade routes को अलग-अलग प्रकार के नए अंतर्राष्ट्रीय खतरों का सामना करना पड़ रहा है, तब maritime security के प्रति केवल statements देना पर्याप्त नहीं है। हमारा संकल्प स्पष्ट है — भारत Indian Ocean Region और wider Indo-Pacific में, एक trusted, Net Security Provider के रूप में कार्य करता रहेगा।

Excellencies, भारत Maritime Security को इस क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और समृद्धि से जुड़ा मुद्दा मानता है। भारत का Rule of Law, और विशेष रूप से United Nations Convention on the Law of the sea पर जोर देना, तथा freedom of navigation and overflight की वकालत करना, किसी भी देश के खिलाफ़ नहीं है I बल्कि इसका उद्देश्य उन सभी Regional Stakeholders के सामूहिक हितों की रक्षा करना है, जो Open Sea Lanes, और Stable Maritime Governance पर निर्भर हैं। हम Maritime Safety, Search and Rescue, Humanitarian Assistance, Professional Interaction, Capacity Building तथा International Law का सम्मान करते हैं तथा इन क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए, ASEAN Partners के साथ मिलकर कार्य करने के लिए तत्पर है।

Excellencies, आज जब हम भारत और ASEAN के संबंधों को, और मजबूत करने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं, भारत मानता है, कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे Young Population तथा उनकी energy, dynamism और aspirations हैं। भारत और ASEAN देशों की जनसँख्या, comparatively young है। यह similarity हमें एक विशेष बढ़त प्रदान करती है, और हमारे भविष्य को एक-दूसरे से जोड़ती है।

इसी संभावना को वास्तविकता में बदलने के लिए, भारत एक मजबूत रक्षा “Youth Bridge” स्थापित करने का प्रस्ताव रखता है। इस framework का उद्देश्य होगा- people-to-people connectivity, digital innovation, और capacity-building को बढ़ावा देना । यह पहल, ADMM-Plus के उद्देश्यों के साथ, हमारे युवाओं की महत्वाकांक्षाओं  को जोड़ने में मदद करेगा। हमारी next generation को सशक्त करने का यह vision, इस meeting के joint statement “Youth Peace and Security” के  साथ भी पूरी तरह से मेल खाता है। अपने युवाओं को सशक्त कर, हम इस क्षेत्र का उज्जवल भविष्य तैयार कर रहे हैं।

Excellencies, आइये हम सब मिलकर Indo-Pacific में शांति, स्थिरता, मजबूती और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए, इस महत्वपूर्ण Platform को और मजबूत बनाएँ।

अंत में, मैं Philippines की सरकार, और लोगों को, warm hospitality के लिए एक बार फिर धन्यवाद देता हूँ, तथा ADMM-Plus की सफल अध्यक्षता, और leadership के लिए Philippines को बधाई देता हूँ।

धन्यवाद! Thank You!