Text of RM’s speech at Gas Turbine Research Establishment (GTRE) in Bengaluru.
आज, Gas Turbine Research Establishment में, आप सभी के बीच आकर, मुझे बेहद ख़ुशी हो रही है। जब भी मैं आप सभी officials, scientists और एक young mindset वाले लोगों के बीच आता हूँ, तो मैं खुद एक प्रकार की ऊर्जा महसूस करता हूँ।
अभी मंच पर आने से पहले, मुझे GTRE की कई सारी demonstration देखने का अवसर मिला। Kaveri Dry Engine, Small Turbo Fan Engine और Advanced Turbo Gas Generator का display देखने का अवसर मुझे मिला। सच कहूँ, तो मुझे यह सब देखकर बड़े ही गौरव की अनुभूति हुई। GTRE न केवल भारत के, बल्कि मैं कहूँगा, कि दुनिया के प्रतिष्ठित establishments में से एक है। जिस प्रकार से आप देश की आत्मनिर्भरता, और उसकी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं, इसके लिए आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं। DRDO के नेतृत्व में, जिस dedication और scientific approach के साथ, आपलोग काम कर रहे हैं, यह approach देश की strategic power को और मज़बूत कर रहा है।
साथियों, DRDO ने अब तक की अपनी यात्रा में, जिस प्रकार की सफलताएँ हासिल की हैं, चाहे वह missile निर्माण हो, अन्य हथियारों का निर्माण हो, या advanced defence technology हो, उसमें एक establishment के रूप में, आप सभी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। DRDO, आए दिन, कोई न कोई successful testing करता रहता है। आए दिन हम DRDO की achievment के बारे में सुनते रहते हैं। एक testing की चर्चा complete होती नहीं है, कि तुरंत ही दूसरी achievment की खबर आ जाती है। यानी, DRDO आज भारत की strategic capability का आधार बन चुका है। मैं यह कहना चाहूँगा, कि DRDO अगर body है, तो वह body आप जैसे organs के माध्यम से ही, अच्छे से function कर पा रही है। इसके लिए आप सभी की मैं सराहना करता हूँ।
साथियों, आज बेंगलुरु की जिस धरती पर हम सभी मिल रहे हैं, अपने आप में ही research culture और innovation का पर्याय बन चुकी है। आज के समय बेंगलुरु, दुनिया भर में, innovation, technology और skilled manpower का symbol बन गया है। मैं समझता हूँ, कि 2047 तक, जिस विकसित भारत के रोडमैप के साथ हमारी गाड़ी आगे बढ़ रही है, उसमें बेंगलुरु शहर का, और GTRE का role बहुत important होने वाला है। आप सभी उस यात्रा के, न केवल सहयात्री हैं, बल्कि मैं कहूँगा कि सारथी भी हैं।
साथियों, 2019 से ही, मैं रक्षा मंत्री का दायित्व निभा रहा हूँ। एक रक्षा मंत्री के रूप में, मुझे कई conferences और meetings में हिस्सा लेना होता है। जब भी Science and technology, और development से जुड़ी meetings में, मैं शामिल होता हूँ, तो उन meetings में, अनेक मुद्दों पर बात होती है। उन में, Aero engine और advanced engineering जैसे topics अनेक बार चर्चा का विषय रहे हैं। और सच कहूँ तो, Physics का student और teacher होने के नाते, मेरा personal interest भी Aero engine और advanced engineering जैसे मुद्दे पर रहा है। मैं कई बार सोचता भी रहा हूँ, कि भारत जैसा बड़ा देश, इतनी प्रतिभा वाला देश, आख़िर Aero engine जैसे complex, और sensitive sector में, पूरी मजबूती के साथ आगे क्यों नहीं बढ़ पाया? इसलिए जब हम सरकार में आए, तो हमने आत्मनिर्भरता की ओर अपने कदम बढ़ाए। Defence sector में भी, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के हमने कई प्रयास किये। Defence Minister के रूप में, मैंने अपने लगभग 7 साल के कार्यकाल में, अपना पूरा प्रयास किया, कि हम Aero engine के development को priority पर रखें, और ऐसा हमने किया भी। मेरा हमेशा यही प्रयास रहा है, कि आप जैसे professionals को हर possible support मिले, resources मिलें, और सरकार पूरी political will के साथ, आपके साथ खड़ी रहे।
साथियों, मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई, कि cruise missiles के मामले में, GTRE अब आत्मनिर्भर बन चुका है। इसका मतलब है कि किसी भी situation में, हम अपनी cruise missiles के लिए engine खुद बना सकते हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा हम Advanced Medium Combat Aircraft यानी AMCA के Design और Development की ओर भी, तेजी से बढ़ रहे हैं। अब हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना है। हमने past में भी Aero engine के क्षेत्र में mastery हासिल करने के कई प्रयास किए हैं। अब समय आ गया है, कि हमारे जो efforts अधूरे रह गए थें, जो complete नहीं हो पाए थें, उनको हम पूरा करें। अब हमें सिर्फ आगे बढ़ना है, सिर्फ अपने goal की तरफ बढ़ते जाना है। जिस दिन आपने अपना लक्ष्य प्राप्त किया, वह दिन अपने आप में ऐतिहासिक होगा। वह दिन हमारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, और भारत की दशा और दिशा बदल देने वाला होगा।
साथियों, जब आप किसी एक direction में success पाते हैं, तो naturally, देश की उम्मीदें आपसे और बढ़ जाती हैं। और यह आपके लिए एक opportunity होती है। कुछ कर दिखाने का अवसर होता है। यह आपके लिए सम्मान की बात है, कि देश को आपसे बहुत expectations हैं। आपने अब तक जो दम दिखाया है, उससे यह साबित हो गया है, कि आपमें बहुत potential है। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है, और मैं पूरे confidence के साथ कह सकता हूँ, कि आप उन expectations पर खरे भी उतरेंगे।
आज की global political situation को देखते हुए, इस तरह की critical technology में आत्मनिर्भरता कितनी जरूरी है, यह मैं समझता हूँ, कि बताने की जरूरत नहीं है। दुनिया का geo-political scenario बहुत तेजी से बदल रहा है। Supply chains break हो रहे हैं, नए ecosystem develop हो रहे हैं। ऐसे में जिस देश के पास अपनी technology होगी, वही देश safe रहेगा, secure रहेगा, और sustain कर पाएगा।
इसका एक उदाहरण तो हमें हाल में ही देखने को मिला। पहलगाम के कायराना आतंकी हमले के बाद, हमारी सेनाओं ने जब Operation Sindoor को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, तो वह Defence sector में, हमारी आत्मनिर्भरता का भी उदाहरण था।
Operation Sindoor में हमने साफ देखा, कि हमारी अपनी technology ने, हमारे देश में बने weapons ने, हमारी forces का कितना support किया। चाहे communication system हो, surveillance के साधन हों, या फिर attack करने वाले हथियार, सबमें स्वदेशी technology की झलक साफ दिखी। इससे सेना का morale और बढ़ा, और देश के लोगों को भी गर्व हुआ।
इसलिए अब जैसे-जैसे time बदल रहा है, challenges बदल रहे हैं, हमारे लिए बहुत जरूरी हो गया है, कि हम स्वदेशी तौर-तरीकों पर और ज्यादा focus करें, और हमारी forces को world-class system और equipment provide करें।
आज भारत के सामने बहुत सारी opportunities हैं। हमें उन opportunities को भुनाने की, और Cash कराने की जरूरत है। आपने देखा होगा, India और European Union का free trade agreement, जो 18 सालों से finalize नहीं हो पा रहा था, वह अब पूरा हो गया। यह trade agreement, भारत की बढ़ती economic और political power की acceptance भी है।
अभी कुछ दिन पहले ही, मैं Greece के Defence Minister से मिला था। हमने defence cooperation पर बहुत अच्छी बातचीत की। उस बातचीत के दौरान, मुझे एक बहुत pleasant surprise मिला। Greece के Defence Minister ने साफ शब्दों में कहा, कि वो India को एक emerging power के तौर पर नहीं, बल्कि एक Super Power की तरह देख रहे हैं। उनकी नजर में India, अब कोई ordinary country नहीं, बल्कि एक global leader है।
साथियों, मेरे कहने का मतलब यह है, कि हम उस historical phase से गुजर रहे हैं, जब पूरी दुनिया की नजर भारत की तरफ है। सभी countries भारत की इस growth story का part बनना चाहती हैं। सभी countries, हमारे ‘आत्मनिर्भर भारत’ initiative में, partnership करना चाहती हैं। ऐसे में हमारे पास बहुत सारे options हैं, बहुत सारी opportunities हैं। हमें इन opportunities का full advantage लेना है, और अपनी technological capabilities को और strong करना है।
मुझे बताया गया, कि आप UK के साथ Aero engine development के लिए joint study कर रहे हैं। यह बहुत अच्छी पहल है। इसके अलावा, France के साथ भी, Aero engine के लिए, हम National Aero Engine Mission के तहत process शुरू कर चुके हैं। France और UK, दोनों ही countries Aero engine technology में बहुत आगे रही हैं। उनके साथ यह collaboration हमें न सिर्फ new technologies सीखने का मौका देगा, बल्कि उन challenges को भी समझने में help करेगा, जिनका उन्होंने पिछले दशकों में सामना किया है।
साथियों, ये सारी बातें, यह बताती हैं, कि भारत के लिए Aero engine में आत्मनिर्भरता, कितनी important है। हमारी सरकार भी इस mission को successful बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
हालांकि, मैं यह भी जानता हूँ, कि ये सारी चीजें आसान नहीं हैं। Aero engine का पूरा sector बहुत complex है। यह thermo-dynamics, material science, fluid mechanics और mechanical engineering का अद्भुत combination होता है। कई developed countries में भी, advanced class के Aero engine projects को complete होने में 20-25 साल तक लग जाते हैं। वो अपने decades के experience, और generations की knowledge के दम पर यह काम करते हैं।
लेकिन आज मैं आपसे यही कहना चाहूंगा, कि अगर किसी engine को develop करने में 25 साल लग रहे हैं, तो India की current situation, हमारी strategic needs, और हमारी ambitions ऐसी हैं, कि आप मान करके चलिए, कि आपके 20 साल पहले ही खत्म हो चुके हैं; और अब सिर्फ 5 साल ही आपके पास बचे हैं। यह कोई shock होने वाली, या अचरज वाली बात नहीं है, यह एक challenge है, एक call to action है। हमें इसी 5 साल में वो कर दिखाना है, जो दूसरे देश 20 साल में करते हैं। इसी में हमें अपना best देना है।
साथ ही, हमें future की तरफ भी देखना होगा। हम सिर्फ 5th generation के engines तक सीमित नहीं रह सकते। 6th generation की, advanced technologies का development भी, हमें जल्द से जल्द start करना होगा। उस पर research, समय की माँग है। जैसे-जैसे दुनिया में technology बदल रही है, Artificial Intelligence, Machine Learning और New Materials का प्रयोग बढ़ रहा है, हमें उनमें आगे रहना होगा।
इसका एक लाभ यह भी है, कि जब हम Defence sector में research और engine development की बात करते हैं, तो उसका महत्व सिर्फ military use तक सीमित नहीं रहता। इसका dual-use factor भी उतना ही important है। किसी भी complex technology की सबसे बड़ी सार्थकता यही है, कि उसके अनेक दूरगामी परिणाम दिख सकते हैं। जैसे मान लीजिये, हमने एक सैटेलाइट भेजा। सैटेलाइट का मुख्य काम यह है, कि वह हमारी सेनाओं को facilitate करें। लेकिन समय के साथ-साथ वह सैटेलाइट हमारे किसानों के भी काम आने लगती है, rain forecasting के काम आने लगती है, weather prediction के भी काम आने लगती है। इस तरह से किसी भी technology का दायरा और application बढ़ता है।
अब आप जो technology आज fighter planes के लिए develop कर रहे हैं, वही technology कल civil aviation की दुनिया में revolution ला सकती है। आप जो high temperature सहने वाले composite materials बना रहे हैं, वे power plants में या spaceships में भी काम आ सकती हैं।
आने वाले समय में civil aviation का expansion और भी तेजी से होगा। भारत तो वैसे भी, दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले, aviation markets में से एक है। ऐसे में यहाँ किए जा रहे आपके experiments, आपके innovations, और आपके technical solutions, future में civil aviation के field में भी, सीधे useful साबित होंगे। यह सोच, यह vision ही, आपके काम को और भी broad, और भी impactful बना देती है। आप सिर्फ defence equipment नहीं बना रहे, आप देश के economic development की भी नींव रख रहे हैं।
अंत में, मैं आपको सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि पूरा देश आपकी तरफ, एक trust और एक hope की नजर से देख रहा है। हर भारतीय, जो चाहता है कि उसका देश safe रहे, उसका देश, दुनिया में सिर उठाकर खड़ा रहे, वो आपकी ओर देख रहा है। एक किसान हो या student, एक businessman हो या soldier, सबकी नजर आप पर है।
सरकार भी, हर opportunity पर, हर step पर आपके साथ खड़ी है। चाहे budget का मुद्दा हो, policy related कोई issue हो, international collaboration की requirement हो, सरकार आपकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। हम चाहते हैं, कि आप बिना किसी तनाव के, पूरी freedom के साथ, अपनी research और development पर ध्यान दें।
मुझे पूरा भरोसा है, और मुझे absolute trust है, कि आप सब इसी तरह dedication से, इसी तरह passion के साथ काम करते हुए, राष्ट्र को strong बनाने की दिशा में अपना invaluable contribution देते रहेंगे।
आप न सिर्फ DRDO का, बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन करेंगे। इन्हीं शब्दों के साथ, आप सभी को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए, मैं अपनी बात समाप्त करता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद ।