केंद्रीय गृह मंत्री ने कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री और हरियाणा के राज्‍यपाल से पूर्वोत्‍तर भारत के निवासियों समेत सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्‍चित करने का आग्रह किया 17-अक्टूबर, 2014.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री और हरियाणा के राज्‍यपाल से पूर्वोत्‍तर भारत के निवासियों समेत सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्‍चित करने का आग्रह किया 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री एवं हरियाणा के राज्‍यपाल से बातचीत की और उनसे अपने यहां कानून-व्‍यवस्‍था को हर हाल में दुरुस्‍त रखने का आग्रह किया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने उनसे उपद्रवियों के खिलाफ आवश्‍यक कार्रवाई करने और पूर्वोत्‍तर भारत के निवासियों समेत सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्‍चित करने का अनुरोध किया है। 

श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार देश में रहने वाले सभी नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के प्रति कटिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि पिछले दो दिनों में बंगलुरू और गुड़गांव में उपद्रवियों द्वारा पूर्वोत्‍तर भारत के निवासियों पर हमले किए जाने की अप्रिय घटनाएं हुई हैं, जो चिन्‍ता का विषय है। 

बंगलुरू में इस तरह की घटना में शामिल तीन लोगों को गिफ्तार किया गया है। इसी तरह गुड़गांव में भी हरियाणा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही राज्‍य सरकारों ने इस तरह के उपद्रवियों से सख्‍ती से निपटने का निर्देश पुलिस को दिया है। बंगलुरू पुलिस और हरियाणा पुलिस ने पूर्वोत्‍तर भारत के निवासियों समेत सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्‍चित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। गृह मंत्रालय ने भी इस संबंध में राज्‍य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *