बेशर्मी की सारी सीमाएं लांघते हुए कांग्रेस ने तोड़े भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड: राजनाथ सिंह

031

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को संप्रग सरकार एवं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब देश की जनता बदलाव चाहती हैं।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर जमकर हल्ला बोला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एवं महंगाई की मार से त्रस्त देश की जनता सिर्फ सत्ता में परिवर्तन ही नहीं, बल्कि वह पूरे देश की व्यवस्था में परिवर्तन चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के लिए राजनीति करती है।

(Source:jagran.com)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *