कांग्रेस मुक्त भारत चाहती है जनता : राजनाथ

rajnath-singh-11-564x372

आज देश की जनता कांग्रेस मुक्त भारत चाहती है। लोग साफ-सुथरी सरकार चाहते है, जो केवल भाजपा ही दे सकती है।’ यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही।

संक्षिप्त दौरे पर राजधानी पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार तथा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात में जो विकास किया, वह सबके सामने है। कहा कि कांग्रेस के शासन में बेरोजगारी व बेकारी बढ़ी है। महंगाई बढ़ी है। इतना ही नहीं, आंतरिक व वाह्य सुरक्षा की समस्या भी देश के सामने है। सिंह ने कहा- भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष है। हम जात-पात की राजनीति में विश्वास नहीं करते है। हमने न कभी कांग्रेस को समर्थन दिया, ना ही कभी लिया है और भविष्य में भी नहीं लेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वैसे देखा जाए तो कांग्रेस ही देश की सबसे घातक सांप्रदायिक पार्टी है। देश में घोटालों की भरमार है। उन्होंने टू-जी स्पेक्ट्रम, कामनवेल्थ घोटालों का उदाहरण भी दिया। कहा कि हम कांग्रेस की तरह जनता को गुमराह नहीं करेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरह कोई भी राजनीतिक दल शासन नहीं दे पाया है। सिंह ने ओडिशा में पार्टी की दिन प्रतिदिन गिर रहे ग्राफ पर कहा कि यहां भी पार्टी की स्थिति मजबूत होगी।

राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर सुभाष वाद पुस्तक का भी लोकार्पण किया। यह पुस्तक रामचन्द्र पण्डा ने लिखी है। इस पुस्तक में नेता जी के आजीवन कहानी का वर्णन किया गया है। सिंह ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज के दिन हम ओडिशा में है, जहां पर नेताजी का जन्म हुआ था। राजनाथ सिंह आज कटक में स्थित नेताजी के जन्म स्थान का भी दौरा किया। सिंह ने नेताजी की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे देश के लिए दुखद है कि आज तक हम लोगों ने यह पता नहीं लगा पाया कि नेताजी का कब, कहां और कैसे निधन हुआ है। इस रहस्य का खुलासा होना चाहिए। यह देश जनना चाहता है। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी की जीवनी पर पुस्तक लिखने वाले रामचन्द्र पण्डा को भी बधाई दी है। सिंह ने कहा कि ओडिशा के लिए आज सौभाग्य का दिन है। उन्होंने ने नेताजी के साथ वीर सुरेन्द्र साय को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। एक दो महीनों में इसका असर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *