डिफेंस सेक्टर में दुनिया का बड़ा डेस्टिनेशन बनेगा उत्तर प्रदेश, पीएम करेंगे उद्घाटन- रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी माह में होने वाले डिफेंस एक्सपो-2020 की तैयारियों के संबंध में रविवार को राजधानी में संयुक्त प्रेसवार्ता की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- डिफेंस एक्सपो एक बड़ा इवेंट है। आज तक जितने भी एक्सपो भारत में हुए हैं, उनसे भी बड़ा एक्सपो इस बार लखनऊ में होगा। बहुत से इन्वेस्टर लखनऊ आएंगे। साथ ही वो उन जगहों पर भी जाएंगे, जहां वे इन्वेस्ट करेंगे। उत्तर प्रदेश डिफेंस सेक्टर में देश का ही नहीं, विश्व का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन बनेगा। पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

योगी बोले- इससे प्रदेश व देश को फायदा होगा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- हमने कई बड़े आयोजन उत्तर प्रदेश में किए हैं, जो कि सफलतम आयोजन के रूप में माना गया है। कुम्भ, अप्रवासी भारतीय दिवस, इन्वेस्टर समिट जैसे सफल आयोजन हमने उत्तर प्रदेश में किए हैं। डिफेंस सेक्टर के लोए उत्तर प्रदेश की पालिसी देश की सबसे अच्छी पालिसी में एक है। एक्सपो के लिए कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एक्सपो से प्रदेश और देश को बड़ा लाभ होगा। 

तीन दिवसीय होगा डिफेंस एक्सपो

लखनऊ में पांच से आठ फरवरी के बीच आयोजित होने वाले 11वें डिफेंस एक्सपो इंडिया-2020 की थीम ‘भारत : उभरता हुआ रक्षा विनिर्माण केंद्र’ रखा गया है। इस मेले में दुनियाभर के अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयोजन के लिए शासन ने 86.81 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राशि निर्माण कार्यों पर खर्च के लिए दी गई है। इस कार्यक्रम में करीब तीन हजार डेलिगेट हिस्सा लेंगे। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि एक्सपो का मुख्य कार्यक्रम वृंदावन योजना में होगा। वहीं, गोमती रिवर फ्रंट पर कोस्ट गार्ड, नौ सेना और सेना की ओर से शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां सेना के जवान हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। रिवर फ्रंट पर टैंक राइड का भी प्लान प्रस्तावित है।

Copy pasted from https://www.bhaskar.com/