20 के बाद घोषित होंगे लोस प्रत्याशी: राजनाथ

1l2भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा 20 जनवरी के बाद करेगी। उनके मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कोई टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। अभी उन्हें काम करने के लिए समय मिलना चाहिए। मंगलवार को वह यहां निजी अस्पताल में भर्ती एक पार्टी नेता का हालचाल लेने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तीन जनवरी को होने वाली प्रेस वार्ता व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री प्रत्याशी बनने की संभावना के बारे में कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है और उन्हें पूरे देश से भारी समर्थन मिल रहा है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा के भाजपा में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कर्नाटक भाजपा ही निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *