हमलावरों को पाताल से खोज लाएंगे: श्री राजनाथ सिंह

नई दिल्‍ली: भारत आ रहे दो व्यापारिक जहाजों पर हाल में हुए ड्रोन हमले पर सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमलावरों को खुली चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा है कि जिन्होंने भी इस हमले को अंजाम दिया है, उन्हें सागर तल से भी ढूंढ निकाला जाएगा। समंदर में व्‍यापारी जहाजों पर अटैक के बीच रक्षा मंत्री का यह बयान कई लिहाज से महत्‍वपूर्ण है। यह भारत की बढ़ती समुद्री ताकत को दिखाता है। इससे यह भी पता चलता है कि हमारी सैन्‍य शक्ति जल, थल और आकाश तीनों मोर्चों पर सभी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। भारत ने व्यापारी जहाजों पर समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए चार नए युद्धपोत तैनात किए हैं। इसके अलावा पी8आई विमान, डोर्नियर्स, सी-गार्डियन, हेलीकॉप्टर और भारतीय तट रक्षक जहाज भी इन खतरों का मुकाबला करने में शामिल हो रहे हैं।

पूरी खबर: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/rajnath-singh-on-ship-attackers-will-find-them-even-from-depth-of-seas-understand-meaning-of-this-statement/articleshow/106299135.cms