राष्ट्रपति की टिप्पणी से भाजपा सहमत : राजनाथ सिंह

1da-600x372

निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर रेल भवन के बाहर धरना देने के लिए केजरीवाल की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति के बयान का स्वागत करती है। भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 2014 के आम चुनाव में स्थिर सरकार की जरूरत का स्वागत करते हुए उनके इस विचार से सहमति जतायी कि लोकलुभावन अराजकता कभी भी शासन का विकल्प नहीं हो सकता। गणतंत्र दिवस पर पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराने के बाद राजनाथ ने कहा, राष्ट्रपति का अभिभाषण अच्छा था। मैं उनके इस विचार का समर्थन करता हूं कि देश में स्थिर सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा, अराजक राजनीतिक संबंधी राष्ट्रपति की टिप्पणी का भी मैं स्वागत करता हूं। गणतंत्र के 65 वर्षो की यात्रा का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश अभी उन लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाया है जो उसने तय किया था। देश की वर्तमान आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति पर सचेत करते हुए राजनाथ ने कहा कि इन चुनौतियों का तत्काल समाधान निकाले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं सभी को गणतंत्र दिवस पर बधाई देता हूं लेकिन हकीकत यह है कि हम उन लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाये जिसकी हमने उम्मीद की थी। देश के समक्ष आर्थिक, राजनीति से आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा संबंधी कई चुनौतियां हैं। संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं के प्रति कम होने सम्मान के पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं का मान कम किया गया है। इसे बहाल किये जाने के लिए काफी कुछ किये जाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *