भाजपा चोर नहीं चौकीदार है: राजनाथ

1j2-630x372

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि हां! हम चोर हैं, हमने कांग्रेस की नींद चुराई। मोदी के उलट मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्थित जनपद मैदान में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा चोर नहीं, चौकीदार है। गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा भाजपा नेताओं को चोर कहे जाने पर भाजपा अध्यक्ष नाराजगी जाहिर कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने विपक्ष में रहकर जागरूक विपक्ष का काम किया है। भाजपा चोर नहीं चौकीदार है। भाजपा ने कांग्रेस को देश के खजाने में सेंध लगाने से रोका है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है,जहां पर बीते 40 साल से एक ही परिवार सत्ता का फायदा उठाकर देश को कंगाल कर रहा है। इस परिवार ने देश का बंटाढार कर दिया है। यूपीए की सरकार ने देश में साढ़े पांच लाख करोड़ के घोटालों को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आर्थिक संकट बढ़ रहा है। ऐसे में भाजपा ही लोगों को अब संकट से उबार सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *