एक ‌दिन विश्व गुरु बनेगी BJP: राजनाथ

4ha

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि 55 साल तक राज करने के बाद भी कांग्रेस देश के बुरे हालात को नहीं बदल सकी। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास ही भाजपा को विश्व गुरु बनाएगा। तालकटोरा स्टेडियम में रविवार को आयोजित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि काले धन को लेकर सारा देश चिंतित है। भाजपा सरकार इसका समाधान करेगी। सत्ता में आने पर भाजपा कृषि आय बीमा योजना लागू करेगी। इस मौके पर राज्ससभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि यूपीए सरकार ने देश के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ किया है। चीन जब चाहे भारतीय सीमा में 40 किलोमीटर तक प्रवेश कर जाता है और सरकार चुप रहती है। नेतृत्व कमजोर हो तो देश का नुकसान होता है। देश के प्रधानमंत्री को जानना चाहिए कि यह पद रोजगार का नहीं होता है। रोजगार देने वाला होता है। कानूनी अटकलों को दूर कर हमारी सरकार काला धन वापस लाएगी। इसके पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश के एक परिवार ने देश को लूट लिया। सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को बंधक बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *