नेताजी की मौत के रहस्य से पर्दा हटेः राजनाथ सिंह

1p1भुवनेश्वर: स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज राजनाथ सिंह नेताजी के जन्मस्थान कटक पहुंचे। वहां भाजपा अध्यक्ष ने उनकी स्मृतियों का अवलोकन किया व नेताजी के महान उपदेशों तथा देश के उत्थान के लिए उनके बलिदान को याद किया। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से बातचीत में केंद्र सरकार से कहा कि इसका खुलासा किया जाए कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत कैसे और किन परिस्थतियों में हुई थी। श्री सिंह ने कहा कि नेताजी की मौत आज तक रहस्यमय बनी हुई है। भाजपा अध्यक्ष ने देश के ‘असली नायक’ की मौत के पीछे रहस्य को खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि लोगों को सच्चाई से रु-ब-रु कराना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश यह जानने को उत्सुक है कि नेताजी की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *