कांग्रेसी हथकंडे विफल करने के लिए पूरी ताकत लगाए पार्टी: राजनाथ

diwar-par-likhi-600x372भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस केन्द्र की सत्ता की ओर बढ रहे भाजपा के सुशासन के रथ को रोकने के लिए हर तरह का हथकंडा आजमा रही है इसलिए कार्यकर्ताओं को उसकी रणनीति को विफल करने के लिए लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकनी होगी। सिंह ने यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि कांग्रेस के कुशासन, अनिर्णय और भ्रष्टाचार से लोगों में आक्रोश है। लोगों की समझ में आ गया है कि केन्द्र की (यूपीए) सरकार अब (एनपीए) यानी देश पर भार बन गई है इसलिए उन्होंने अब इसे खारिज करने का मन बना लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने संवाददाताओं को बताया कि सिंह ने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी अपनी स्पष्ट हार दिखाई दे रही है। इसलिए उसकी एक ही रणनीति है कि किसी भी तरह भाजपा को लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने से रोकना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को उसकी इस रणनीति को विफल करने के लिए जी जान से चुनावी जंग लडनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *