कांग्रेसराज न होता तो भारत विश्व में धनवान होता

1f2-672x372देश में 66 सालों तक कांग्रेस ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। यदि कांग्रेस का शासन न होता तो देश आज विश्व में सबसे धनवान होता। ये बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राजनगर की चुनावी सभा में कही । सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रामनगर स्टेडियम पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि महंगाई के लिए केन्द्र की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उसकी गलत नीतियों के कारण देश को विश्व पटल पर शर्मशार होना प़़डा है। चीन सहित पाकिस्तान जैसे छोटे देश भारत को आंख तरेर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के परिवारवाद पर निशाना साधा। जबकि नरेन्द्र मोदी के लिए कहा कि भाजपा ने चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। कटनी इसके पूर्व कटनी की विजयराघवग़़ढ सीट में दोपहर एक बजे चुनावी सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि महंगाई से जनता कराह रही है। कांग्रेस ने जिस पर हाथ रखा वह बर्बाद हो गया। हिन्दुस्तान के लिए ये भस्मासुर बन गजया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *