वरयाम सिंह होगा रिहा, राजनाथ ने दिए आदेश 13 Oct. 2015 .

उत्तर प्रदेश की बरेली जेल में बंद सिख आतंकी वरयाम सिंह को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उसकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया है। टाडा मामले में 70 से ज्यादा उम्र के वरयाम को 1990 में गिरफ्तार किया गया था। वरयाम सिंह की रिहाई के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यूपी सरकार को पत्र लिखा था। बादल देश के अलग-अलग जेलों में बंद 13 सिख आतंकियों की रिहाई चाहते थे। वरयाम इनमें से एक था।

Read more…