राजनाथ के बयान पर सोनिया का पलटवार, बोलीं- खतरे में संविधान 26 Nov 2015 .

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है। लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने सविधान निर्माण में किसी तरह की भूमिका नहीं निभाई वो संविधान की बात कर रहे हैं। कोई भी संविधान कितना ही अच्छा क्यों न हो अगर लागू करने वाले की नीयत ठीक नहीं है तो उसका असर गलत ही होगा। हमने पिछले दिनों जो भी कुछ देखा वो संविधान के खिलाफ है। आज खुशी और दुख दोनों का दिन है, दुख इसलिए कि जिन्होंने संविधान का निर्माण किया उन आदर्शों पर खतरा मंडरा रहा है। संविधान सभा को कदम कदम पर चार लोगों का समर्थन मिला वो राजेंद्र प्रसाद सरदार पटेल पंडित नेहरू और बाबा साहेब अंबेडकर थे। भारतीय संविधान का इतिहास पुराना है और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है।

Read more ..