बिहार में एनडीए को मिलेगा बहुमत, 2017 में यूपी भी जीतेंगे : राजनाथ Sept. 26, 2015 .

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे राजनाथ सिंह ने आज दिन में ठाकुरगंज में लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में अब जल्दी ही तस्वीर बदलने वाली है। वहां पर एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा। लंबे समय बाद बिहार को कुशासन से मुक्ति मिलेगी और देश के सर्वाधिक धनी राज्य विकास की राह पर तेजी से चलेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार राजनीति नहीं विकास कर रही है। सरकार किसी भी राज्य के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं कर रही है। जो भी ऐसा कह रहे हैं वो केंद्र सरकार की गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं।

Read more…