दुनिया के लिए दहशत भारत का संस्कार नहीं : राजनाथ सिंह 22 Feb 2016 .

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया के लिए भारत कभी दहशत नहीं बन सकता क्योंकि उसका ऐसा चरित्र व संस्कार ही नहीं है। भारत को फिर विश्व गुरु के पद पर आसीन करने का समय आ गया है। इसके लिए खासतौर से युवाओं को संकल्प लेना होगा। विश्व गुरु वही हो सकता है जो धनवान, बलवान और ज्ञानवान के साथ चरित्रवान-संस्कारवान होगा। राम और रावण इसके उदाहरण हैं। इसलिए जरूरी है कि हर विद्यार्थी चरित्रवान व संस्कारवान भी बने। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए यहां सभी आधारभूत जरूरतें विद्यमान हैं।

Read more ..