दीक्षांत समारोह में राजनाथ का भारत को विश्व गुरु बनाने का वादा 23 Jan 2016 .

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को हम सुपर पावर नहीं बल्कि विश्व गुरु बनाएंगे। हम यह नहीं चाहते कि सिर्फ इसलिए शक्तिशाली हो जाएं कि दुनिया के दूसरे देश हमसे डरें। गृहमंत्री आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के 13वें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष अलूर सीलिन (एएस) किरण कुमार को डीएससी की मानद उपाधि दी गई। 62 मेधावियों को मेडल और 64083 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं।

Read more ..