अमित शाह फिर बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बने प्रस्तावक 24 Jan 2016 .

भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने वाले अमित शाह को पार्टी ने एक बार फिर अपना अध्यक्ष चुन लिया। रविवार को चुनाव के बाद उन्हें अगले तीन साल के लिए पार्टी की कमान सौंप दी गई। हालांकि, औपचारिक रूप से यह उनका पहला कार्यकाल है। अब तक वे राजनाथ सिंह के बचे हुए कार्यकाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके बाद पार्टी संविधान के अनुसार अगले कार्यकाल के लिए भी उनका रास्ता खुला है। उनका वर्तमान कार्यकाल जनवरी 2019 तक होगा। 2019 में ही लोकसभा चुनाव है और सामान्यत: चुनाव के वक्त अध्यक्ष को नहीं बदला जाता है। इससे पहले 18 महीनों के कार्यकाल में उन्होंने भाजपा को नई ऊंचाई दी है।

Read more ..