Shri Rajnath Singh addresses Parivartan Rally in Fatehpur, Uttar Pradesh

फतेहपुर में परिवर्तन यात्रा रैली के दौरान श्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए भाषण के प्रमुख अंश

  • फतेहपुर जहां ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है वही यह धरती पौराणिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
  • आजादी को 70 साल का समय गुजर चुका है। आजादी के बाद बहुत सारी सरकारें आई मगर आप सब की अपेक्षा के अनुरूप विकास नही हो सका। सत्ता परिवर्तन के साथ जब तक व्यवस्था परिवर्तन नही होगा तब तक हिन्दुस्तान का पूरा विकास नही हो सकता।
  • आजादी के सत्तर वर्षों के बाद भी यह भारत और उत्तर प्रदेश ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की बाट जोह रहा है।
    इसी फतेहपुर से जुड़े श्री वी.पी. सिंह जी देश के प्रधानमंत्री थे। मैं वी.पी. सिंह जी की ईमानदारी पर कोई सवालिया निशान नही लगाना चाहता। उन्होंने भ्रष्टाचार को दूर करने की कोशिश की मगर उन्हें कामयाबी नही मिली।
  • छह वर्षों तक भारत माता के सपूत श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत में सरकार चलाई। आजाद भारत में पहली बार लगातार 6 वर्षों तक महंगाई को काबू रखनें मंे सफलता पाई। इतना ही नही आज भारत में जो चैड़ी-चैड़ी सड़के दिखाई दे रही है उनका निर्माण भी अटल जी ने प्रारंभ किया था।
  • कांग्रेस की हुकूमत में लगातार 10 वर्षों तक महंगाई बढ़ती गई। कांग्रेस सरकार के ऊपर लाखों-करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगे।
  • 2014 में आप लोगों ने भाजपा को बहुमत की सरकार देकर श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। इस बात से कोई इंकार नही कर सकता कि हमारे प्रधानमंत्री ने भारत का मस्तक सारी दुनिया मंे ऊंचा किया है।
  • सरकार बनने के बाद सबसे पहला फैसला हम लोगों ने काले धन के खिलाफ SIT के गठन का किया था।
  • हमारी सरकार ने मुद्रा बैंक योजना प्रांरभ की। ‘मुद्रा बैंक’ के अन्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को काम करने के लिए बिना गारंटी दस लाख रूपए तक का कर्ज देने की व्यवस्था बनाई गई।
    अकेले उ.प्र. में वर्ष 2015-16 में 33.45 लाख लोगों को लगभग 12000 करोड़ रूपए का ऋण ‘मुद्रा बैंक’ योजना के अन्तर्गत वितरित किया गया है।
  • हमारी सरकार ने हाल ही में 500 और 1000 रूपए का चलन बंद कर दिया है। हमारे कुछ विरोधी लोग कह रहे है कि ये नोटबंदी नहीं बल्कि नसबंदी है। जो लोग इसे नसबंदी मानते है वो लोग काला धन इकट्ठा करने वाले लोग हैं। जो भ्रष्टाचार करते है उनकी नसबंदी हुई है उनकी नस कटी है।
  • नोटबंदी का फैसला एक साहसिक फैसला है। यह फैसला कालेधन के खिलाफ जंग है, आतंकवाद के खिलाफ जंग है, उग्रवाद के खिलाफ जंग है और हम लोगों की यह जंग चलती रहेगी।
  • हम लोग राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नही करते है बल्कि समाज बनाने के लिए करते है, देश बनाने के लिए करते है।
  • हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमें 50 दिन का मौका दिजिए। बड़ा जब भी कोई फैसला होता है या जब भी कोई बड़ा रोग होता है तो कभी-कभी कड़वी दवा देनी पड़ती है। नोटबंदी का यह फैसला हिन्दुस्तान के लिए वरदान बन जाएगा।
  • ऐसा नही है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही इस नोटबंदी के फैसले का समर्थन कर रही है। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार और उड़ीसा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक भी ‘नोटबंदी’ के फैसले पर सरकार का समर्थन कर रहे है।
  • कुछ ऐसी राजनीतिक पार्टियां है जो पैसा लेकर टिकट देती रही है। आज वे बुला-बुला कर पैसा वापस कर रही है। अब धन-बल और बाहुबल के आधार पर हिन्दुस्तान में चुनाव नही होगा बल्कि जिस्म के पसीने और ईमानदारी के बल पर होगा।
  • हिन्दुस्तान की गरीबी को हम जहां मिटाना चाहते है वहीं आर्थिक विषमता को भी समाप्त करना चाहते है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन और सिलेंडर दिया जा रहा है।
  • पूरे देश में करीब एक करोड़ ‘उज्जवला कनेक्शन’ वितरित हुए है जिनमें अकेले उत्तर प्रदेश में 34 लाख 55 हजार गैस कनेक्शन दिए गए।
  • आजाद भारत में पहली बार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीबों और किसानों को देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिग सिस्टम से जोड़ा हैं। वो दिन दूर नही जब छोटा बच्चा भी मोबाईल से कोई भी सामान घर बैठे खरीद सकेगा।
  • पिछले साल उत्तर भारत के कई राज्यों में जब ओला वृष्टि के चलते किसानों की फसल खराब हुई तो केन्द्र सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बहुत बड़ी राशि आपदा राहत के रूप में दी। केन्द्र सरकार ने यू.पी. सरकार को इतना पैसा दिया है कि जितना पहले की किसी भी सरकार ने नही दिया होगा।
  • पहले पचास फीसदी फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा मिलता था हमने उसे घटाकर 33 फीसदी कर दिया। मैं यकीन दिलाता हूं कि जिस दिन यू.पी. में भाजपा की सरकार बनेगी उस दिन 6 महीने के भीतर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सभी किसानों का मिलेगा।