भाजपा उत्तर प्रदेश में Clear Majority ही नहीं बल्कि Absolute Majority हासिल करने जा रही है: श्री राजनाथ सिंह

मुख्य विन्दु: श्री राजनाथ सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता, लखनऊ

उत्तरप्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को एक मजबूत विकल्प मान लिया है| भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश मे केवल बहुमत ही नही बल्कि पूर्ण बहुमत हासिल करने जा रही है

हिन्दुस्तान के लोग आज सहज रूप से स्वीकार करते है अगर कोई गुड गवर्नेंस देने वाली कोई पार्टी है तो वो भारतीय जनता पार्टी है

सभी पार्टियो और सरकारो के कार्य का आंकलन के बाद लोग तुलना करते है तो इस नतीजे पर पहुँचते है कि अपेक्षाकृत अगर अच्छी सरकार किसी पार्टी ने दी है तो वो भारतीय जनता पार्टी ने दी है

इंसान झूठ बोल सकता है पर आंकडे कभी झूठ नही बोलते उत्तरप्रदेश मे प्रतिदिन 13 हत्याए होती है लूट की 11 वारदाते होती है और 9 बलात्कार प्रतिदिन होते है| ये मैं नही कह रहा हु ये नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) का रिपोर्ट कह रहा है

बहुजन समाज पार्टी हारी हुई लड़ाई लड़ रही है| हताशा और निराशा से घिरी बहुजन समाज पार्टी राजनीतिक स्तर से नीचे गिर केवल जाति, मजहब,और पंथ के आधार पर राजनीति कर वोट माँग रही है

हमारा देश विविधताओ से भरा हुआ देश है और सारी विविधताओ के बाद भी हमारा देश एक है इसलिए कहा जाता है कि दुनिया के किसी देश मे एकता और अखंडता अगर कही पर है तो हमारे देश के सबसे बडे प्रदेश …उत्तरप्रदेश मे है

भारत जैसे बड़े देश को जाति पंथ और मजहब के आधार पर नही चलाया जा सकता भारत का हर नागरिक चाहे वो किसी भी धर्म ,मजहब ,या जाति से हो वो हर नागरिक भारतीय परिवार के सदस्य है

भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलना चाहती है इसलिए 2014 के लोकसभा चुनाव मे कहा था “सबका साथ सबका विकास”

भारतीय जनता पार्टी हिन्दुस्तान की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने भारतीय राजनीति को दार्शनिक अवधारणा दी है

लड़कियों के लिए नि:शुल्क शिक्षा और 50 फीसदी से ज्यादा अंक लाने पर लड़कों को भी दिया जाएगा

हम कभी अपने चरित्र से विपरीत जाकर केवल राजनीति और पार्टी को चमकाने के लिए देश को बाँटने का कार्य नही कर सकते

दुनिया के अर्थशास्त्री भी मानने लगे हैं कि दुनिया की सबसे ज्यादा बढ़ने वाला कोई अगर अर्थव्यवस्था है तो वो हैं भारत

मै उत्तरप्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहता हुँ भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद हम गुड गवर्नेस देंगे और कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करेंगे

काँग्रेस को मानसिक और भूलने की बीमारी हो गई है जो काँग्रेस कहती रही 27 साल यूपी बेहाल अब वही काँग्रेस ने सपा से गठवंधन कर लिया

उत्तरप्रदेश ही नही बल्कि हिन्दुस्तान का सबसे बडा उत्पादक और सबसे बडा उपभोक्ता अगर कोई है तो वो हिन्दुस्तान का किसान है| अगर किसान की क्रय करने की क्षमता बढा दी जाये तो किसान के साथ देश भी चल निकलेगा

हमने निर्णय किया है लघु और सीमान्त किसानो का फ़सली ऋण सरकार बनने बाद तुरंत माफ़ करेंगे

डेढ़ लाख अतिरिक्त पदो पर पुलिस मे नौजवानो की भर्ती करेंगे

इंटरव्यू पर हो रही धांधली को खत्म कर निषपक्ष आधार पर चयन करेंगे

पुलिस मे बढेगी महिलाओ की भागीदारी.. तीन महिला बटालियन तैयार करेंगे उत्तरप्रदेश मे सरकार बनने पर

व्यापार कल्याण बोर्ड के माध्यम से व्यापारियों के सिर से खाता बही का बोझ खत्म करेंगे.. अब न खाता न बही जो आप कहे वही सही

नोट बंदी पर राजनैतिक विरोधियो द्वारा तरह तरह की अफ़वाहे फैलाई जा रही है ये फ़ैसला राजनीतिक लाभ उठाने या किसी को परेशान करने के दृष्टिकोण से नही लिया गया था बल्कि राष्ट्रहित मे लिया गया फ़ैसला था

नोटबंदी का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि हम सिर्फ आने वाले चुनाव के बारे में नहीं सोंचते बल्कि आने वाले पीढ़ियों के बारे में सोंचते हैं

मै उत्तरप्रदेश ही नही बल्कि सभी राज्यो के सम्मानीय नागरिको से अपील करता हुँ चुनाव लोकतंत्र का सबसे बडा पर्व है इस पर्व मे आप सभी बढ चढ कर हिस्सा लें और इस पर्व का आंनंद उठाने से वंचित न रहे