आज, Mahajan Imaging & Labs के नए diagnostic centre के inauguration पर, मैं आप सभी को बधाई देता हूँ।
मैं आयोजकों का आभार व्यक्त करता हूँ, कि आपने मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया। आज का कार्यक्रम हमें एक ऐसा अवसर देता है,
जहाँ हम प्रदेश और देश की healthcare infrastructure, diagnostic innovation, और patient-centric medicine के भविष्य पर कुछ बातें कर सकते हैं।
साथियों, इस अवसर को केवल एक नई building या एक नई lab के opening के रूप में नहीं देखना चाहिए। इसे health security को ensure करने के एक जरूरी component के रूप में भी देखना चाहिए। क्योंकि जैसे-जैसे दुनिया बदल रही है, वैसे-वैसे लोगों का खान-पान और रहन-सहन भी बदलता चला जा रहा है। ये बदलाव, कई बार बीमारियों को भी जन्म देते हैं।
और वैसे भी किसी भी बीमारी का treatment शुरू करने से पहले, हमें बीमारी की सही पहचान चाहिए होती है। बिना सही diagnosis के, सही treatment संभव ही नहीं है। Early detection के बिना, कई बीमारियाँ समय के साथ complex और dangerous हो जाती हैं। ऐसे में diagnostic centres, healthcare की पहली line of defence के रूप में सामने आते हैं। आज शुरू हो रहा यह centre भी, इसी प्रकार बीमारियों का early detection करके, हमें समय पर action लेने में मदद करेगा।
मैं श्रीमती ऋतु महाजन जी और डॉ. हर्ष महाजन जी को, और Mahajan Imaging & Labs की पूरी leadership team को इस important milestone के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। आपका परिवार और यह institution, Indian healthcare के उन trailblazers में से हैं, जिन्होंने हमेशा समय से आगे सोचने का काम किया है। आपने न केवल एक successful business खड़ा किया है, बल्कि भारत के diagnostic landscape को बदलने में भी अहम भूमिका निभाई है।
ज़ब भारत में advanced diagnostic imaging अच्छे से develop भी नहीं हुई थी; ज़ब MRI, CT scan जैसी technologies भी limited थीं; तब आपने देश की पहली private MRI facilities में से एक की स्थापना की।
जाहिर सी बात है, कि यह सफर आसान नहीं था। इसमें technology की cost, skilled manpower की कमी, awareness की कमी, और regulatory complexities जैसे अनेक challenges रहे होंगे। लेकिन आज महाजन इमेजिंग एंड लैब्स innovation, excellence और trust की एक legacy बन चुका है। इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूँ।
ऐसी स्थिति में reports में coordination बेहतर होता है, और doctors को भी clinical decision लेने में अधिक सुविधा मिलती है।
साथियों, जब हम diagnostic radiology के इतिहास पर दृष्टि डालते हैं, तो इसकी journey भी किसी scientific thriller से कम नहीं दिखती है। जैसे आप देखिये, कि वर्ष 1895 में जर्मनी में X-rays की खोज हुई थी। उस समय शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा, कि यह discovery आने वाले समय में medical science की दिशा ही बदल देगी। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान साधारण bone radiographs काँच की plates पर लिए जाते थे, जिनसे सैनिकों के शरीर में, गोलियों और fractures का पता लगाया जाता था।
इसके बाद radiology का क्षेत्र advanced cross-sectional और functional imaging—CT, ultrasound और MRI, तक पहुँच गया और इसने modern medicine को मूल रूप से transform कर दिया।
Radiology का क्षेत्र तो defence sector से भी जुड़ा हुआ है। आज जिस Ultrasonography का सिद्धांत हम देखते हैं, इसका उपयोग US Navy ने submarines का पता लगाने के लिए SONAR में किया था। यानी sound के reflection के principle के रूप में Radiology का इस्तेमाल किया गया था। Medical science और Defence sector का रिश्ता तो इस मंच पर भी देखने को मिल रहा है।
पहला तो यह, कि एक medical facility के उद्घाटन पर, आपने रक्षा मंत्री को आमंत्रित किया है। और दूसरा यह, कि हर्ष महाजन जी medical sector में आने से पहले, DRDO में scientist थे। यानी medical sector और defence का रिश्ता कोई बहुत नई बात नहीं है।
हमारी armed forces में भी एक Medical Service है, जिसे हम सब Armed Forces Medical Services यानी AFMS के नाम से जानते हैं। AFMS में भी हम लोग लगातार नई-नई technologies introduce कर रहे हैं। MRI, CT scanners, digital radiology, advanced radiation oncology equipment, molecular diagnostics और digital technologies लगातार उनकी clinical capabilities को मजबूत कर रही हैं। इसके साथ-साथ Digital connectivity, tele-radiology और portable diagnostic technologies, हमारे personnel को, चाहे वे कहीं भी deployed हों, specialist expertise के करीब ले जा सकती हैं। आज की national security में strong military के साथ-साथ strong healthcare system भी उतना ही जरूरी है, यह बात हम भली-भाँति समझते हैं।
साथियों, मेरा ऐसा मानना है कि सिर्फ armed forces ही नहीं, बल्कि हमें हर जगह, healthcare को new technologies से जोड़ना होगा। जैसे-जैसे हमारे शहर बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे हमारी healthcare infrastructure को भी बढ़ना होगा।
हमारा लक्ष्य केवल बीमारी के सामने आने के बाद treatment तक सीमित नहीं रहना चाहिए। Future के healthcare system को prevention, early detection,
risk assessment और personalised healthcare पर अधिक ध्यान देना होगा।
साथियों, आज diagnostic medicine एक remarkable transformation से गुजर रही है। Artificial intelligence, advanced medical imaging, molecular diagnostics, genomics, digital pathology, automation, tele-radiology, और data-driven healthcare बीमारियों की पहचान और management के तरीके को पूरी तरह बदल रहे हैं।
पहले जहाँ एक X-ray को देखकर, केवल अनुभवी radiologist ही राय दे सकते थे, वहीं अब AI algorithms कुछ ही seconds में, images को analyse कर सकते हैं। Machine learning models, अब chest X-ray में tuberculosis, lung cancer, pneumonia जैसी बीमारियों के patterns पहचान सकते हैं। Retina scans से diabetic retinopathy का पता लगाया जा सकता है। Pathology slides से cancer cells की पहचान की जा सकती है। Genomics से यह समझा जा सकता है, कि किसी व्यक्ति को किसी बीमारी का genetic risk कितना है।
लेकिन साथियों, इसका एक पहलू यह भी है, कि Technology चाहे कितनी भी advanced हो जाए, अकेले technology से excellent healthcare define नहीं होती। Technology का जितना विस्तार होगा, उतनी ही हमारी ethical responsibility बढ़ेगी। Diagnostic data बहुत sensitive होता है। मरीज की health information की privacy की रक्षा करना भी, हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जैसे हमारे soldiers, classified information की रक्षा करते हैं, वैसे ही healthcare institutions को patient data की सुरक्षा करनी चाहिए। AI का उपयोग करते समय bias से बचना होगा, transparency बनाए रखनी होगी, और patient safety को भी प्राथमिकता देनी होगी।
जब कोई व्यक्ति अपनी जाँच कराने आता है, तो वह अपनी चिंता, अपना डर, और अपनी उम्मीद लेकर आता है। वह हमें अपने शरीर की जानकारी देता है। उस भरोसे की रक्षा करना healthcare में काम करने वाले, हर व्यक्ति की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कोई unnecessary test न हो, कोई inflated report न हो, कोई गलत diagnosis न हो, और कोई patient यह महसूस न करे, कि वह सिर्फ एक number है।
आज भारत के सामने एक unique opportunity है। हमारे पास talented doctors, scientists, engineers, और researchers का एक बड़ा pool है। हमारा digital ecosystem तेजी से expand हो रहा है।
हमारे पास world-class technology capabilities हैं। हमारा startup environment vibrant है। और हमारा healthcare sector innovation को embrace कर रहा है। ऐसे समय में भारत को केवल global trends का follower नहीं रहना चाहिए। भारत को इस transformation में lead करना चाहिए।
इसके लिए हमें ऐसे institutions चाहिए, जो medical expertise को technology के साथ जोड़ें, innovation को accessibility के साथ जोड़ें, और scientific excellence को compassion के साथ जोड़ें। मुझे यह देखकर बड़ी खुशी होती है, कि Mahajan Imaging & Labs जैसी संस्थाएँ इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं।
हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, हमारी सरकार ने यह पूरा प्रयास किया है, कि हम भारत की बड़ी आबादी को, affordable तरीके से modern healthcare system से जोड़ें। इसके लिए हमने दुनिया का सबसे बड़ा health insurance program, ‘आयुष्मान भारत’ शुरू किया है। इसके माध्यम से अब तक लगभग 45 करोड़ citizens को quality treatment की सुविधा मिली है।
उत्तर प्रदेश में भी healthcare system में पिछले 10 वर्षों में काफ़ी सुधार देखने को मिला है। आयुष्मान भारत योजना से, उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक लाभार्थी जुड़े हैं, और 80 लाख से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ मिला है।
वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जिस गति से होना चाहिए था, वह नहीं हो पा रहा था। लेकिन जब केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में, डबल इंजन की सरकार बनी, तो health infrastructure में भी बड़ा सुधार देखने को मिला।
वर्ष 2017 में प्रदेश में जहां केवल 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, वहीं आज इनकी संख्या लगभग 45 हो चुकी है। MBBS और PG की सीटों में भी, वर्ष 2017 की तुलना में, तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है।
डायलिसिस जैसी महंगी और regular medical facility को लेकर भी सरकार ने संवेदनशीलता दिखाई है। आज प्रदेश के सभी 75 जनपदों में गरीब मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
साथियों, मेरा मानना है कि किसी भी सरकार की सफलता का सबसे बड़ा पैमाना यही होना चाहिए, कि उसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कितना पहुंचा है। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन, उसी अंत्योदय की भावना को मजबूत करता है। और मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी और मजबूत पहचान बनाएगा। और इस पूरी यात्रा में, Mahajan Imaging & Labs जैसे institutions, बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।
साथियों, चूंकि आज शुरू हो रही यह facility, Preventive healthcare का एक model है, इसलिए मैं आप सबसे एक बात कहना चाहूँगा। मुझे ऐसा लगता है, कि Preventive healthcare एक तरह से पूरी healthcare system का future model है। ऐसा कहने के पीछे कुछ कारण भी है।
पहला कारण है disease pattern में बदलाव। पहले भारत में infectious diseases, यानी टाइफाइड, हैजा और टीबी जैसे रोग प्रमुख थे।
अब non-communicable diseases यानी, diabetes, hypertension, heart disease, cancer, kidney failure, mental health disorders जैसी चीज़ें, तेजी से बढ़ रही हैं। ये बीमारियाँ एक दिन में नहीं होतीं। ये सालों तक शरीर में धीरे-धीरे develop होती हैं। High sugar, high cholesterol, fatty liver, borderline BP, ये सब इसके warning signs हैं। ऐसे में healthcare का भविष्य इन warning signs को समय रहते पकड़ने में है।
दूसरा कारण है economics. क्योंकि Late-stage cancer, kidney transplant, heart bypass surgery, brain stroke rehabilitation, इन सबका खर्च लाखों में होता है। जबकि annual health check-up, lifestyle counselling, early screening, और basic medication का खर्च महज़ कुछ सौ रुपयों में या कुछ हज़ार रुपयों में हो जाता है। जैसे-जैसे healthcare expenditure बढ़ेगा, governments, insurance companies, employers, सब यही चाहेंगे कि बीमारी को early stage में ही रोक दिया जाए। Preventive care सस्ती भी है, इसलिए future में इसका adoption तेजी से बढ़ेगा।
इसका एक और कारण है, demographic shift. आज भारत युवा है, लेकिन 2050 तक हमारी बड़ी आबादी elderly होगी। यदि हमने अभी से preventive model नहीं अपनाया, तो future में hospitals पर बोझ बढ़ जाएगा। इसलिए Preventive healthcare एक तरह से national economy और national security का भी विषय है।
मुझे पूरा विश्वास है, कि हम सभी अपने सामूहिक प्रयासों से इस दिशा में आगे बढ़ेंगे और preventive healthcare को new normal करेंगे। अकेले सरकार ये सब नहीं कर सकती। सारे stakeholders को इसमें आगे आना होगा। और मुझे खुशी है कि Mahajan Imaging & Labs इस दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रहा है।
‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ के भाव से हम आगे बढ़ते रहेंगे। क्योंकि एक स्वस्थ समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि Noida स्थित यह centre हजारों families की सेवा करेगा, medical community को support करेगा, innovation को promote करेगा, और एक healthier और stronger India के vision में अपना योगदान देगा।
मैं एक बार फिर श्रीमती ऋतु महाजन जी, डॉ. हर्ष महाजन जी, और Mahajan Imaging & Labs की पूरी team को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
बहुत-बहुत धन्यवाद।
जय हिन्द!