Text of RM’s speech at the Inaugural Ceremony of the Department of Military Medicine in Lucknow (through VC).
सबसे पहले, मैं आज के इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर कमांड हॉस्पिटल, लखनऊ में उपस्थित सभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, Doctors और कर्मचारियों को, अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। मैं वैसे तो आप सबके बीच ही आना चाहता था, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से मैं आ नहीं पाया। इसलिए मैं Video conferencing के माध्यम से आपके बीच उपस्थित हुआ हूँ।
आज का दिन हमारी armed forces की medical services के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। कमांड हॉस्पिटल, लखनऊ में dedicated रूप से एक ‘Department of Military Medicine’ की स्थापना हो रही है। मुझे बताया गया, कि देश में इस प्रकार का यह पहला department स्थापित हो रहा है, जो कि अपने आप में बड़े गौरव की बात है। यह हमारे जवानों के प्रति हमारी commitment का, और उनकी health security के प्रति हमारे दूरदर्शी दृष्टिकोण का प्रतीक है।
साथियों, यह Department, लखनऊ की पहचान में एक और नया Dimension जोड़ रहा है। लखनऊ से जनप्रतिनिधि होने के नाते, जब भी इस तरह की developmental चीज़ें होती हैं, तो मुझे खुद भी बड़ी ख़ुशी होती है। वैसे भी, लखनऊ के Development की चर्चा, आज पूरी दुनिया में हो रही है। सिर्फ विकास के मानकों पर ही नहीं, बल्कि सैन्य मानकों पर भी, लखनऊ नए आयाम गढ़ रहा है।
लखनऊ, ऐतिहासिक रूप से हमारी सैन्य परंपराओं का गवाह रहा है। यदि मैं military medicine के क्षेत्र की बात करूँ, यहाँ का कमांड हॉस्पिटल पहले से ही सेवा, शोध और अनुशासन का त्रिवेणी संगम है। यहाँ के चिकित्सकों ने Operation Vijay और कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया है। अब इसी प्रांगण में ‘Department of Military Medicine’ का उद्घाटन इस मिट्टी की साख को और बढ़ाएगा। मुझे यह देखकर भी बड़ी खुशी हो रही है, कि यह department ‘One Health’ Concept पर भी काम करेगा, जिसमें Human, Animal और Environmental health को integrated रूप से देखा जाएगा।
साथियों, जब भी हम राष्ट्र-निर्माण की बात करते हैं तो स्वाभाविक रूप से हमारा ध्यान, infrastructure, तथा economic और social development पर जाता है। ये सब तो जरूरी हैं ही, लेकिन इसके साथ-साथ किसी भी राष्ट्र की सम्प्रभुता, और उसकी प्रगति का मूल आधार, उसकी सैन्य शक्ति और उस सैन्य शक्ति का मनोबल होता है। और मनोबल का सबसे बड़ा संरक्षक यह विश्वास है, कि जब मैं मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर रहा हूँ, तो मेरे पीछे एक ऐसा system खड़ा हो, जो हर आपात स्थिति में मुझे संभालेगा। यह विश्वास ही किसी योद्धा की असली शक्ति है। आज लखनऊ में स्थापित होने वाला यह ‘Department of Military Medicine’ इसी विश्वास को एक नई scientific और institutional ऊँचाई देगा।
साथियों, Military Medicine का जो क्षेत्र है, वह बड़ा ही dynamic sector है। जिस प्रकार Aerospace Medicine, हमारे pilots और अंतरिक्ष यात्रियों को lower earth orbit में होने वाली दिक्क़तों का ध्यान रखती है। ठीक उसी प्रकार Military Medicine भी War और War Like Situation में मानव शरीर पर पड़ने वाले अद्वितीय शारीरिक और मानसिक दबावों को study करती है।
हमारे सैनिक दुनिया के कुछ सबसे complex areas में, सबसे कठिन climate में तैनात रहते हैं। सियाचिन की बर्फीली ऊँचाइयों से लेकर, रेगिस्तान की कड़ी धूप तक में तैनात, हमारे जवानों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। Infectious Diseases, Heat और Cold Injuries, High-altitude Related Illnesses, Fatigue, Nutritional Challenges, Dehydration, तथा कई और भी तरह की समस्याएँ सामने आती हैं। मुझे पूरा विश्वास है, कि यह नया department इन सभी Operational Environments के लिए, Medical Protocols develop करेगा।
साथियों, जैसा कि आप सब जानते हैं, कि आज कल technology कितनी तेजी से बदल रही है। यदि Defence sector की बात करें, तब तो यह बदलाव और भी तेज दिखता है। आज तो modern warfare का स्वरूप भी बहुत तेज़ी से बदल रहा है। आज के दौर में तो, Traditional Weapons के साथ-साथ Weapons of Mass Destruction का खतरा भी लगातार बना हुआ है। चाहे वह Chemical Agents हों, Biological Warfare हों, या Radiological Dispersal Device का खतरा हो, इन सब नए प्रकार के खतरों की study में यह department, research and development का केंद्र बनेगा।
साथियों, हमारी सैन्य चिकित्सा की प्रतिष्ठा केवल हमारी सीमाओं तक ही सीमित नहीं है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और एक जिम्मेदार शक्ति के रूप में, भारत United Nations Peacekeeping Mission में सबसे बड़े military contributors में से एक है। जब हमारे Doctors, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में जाते हैं, तो उन्हें वहाँ पर भी कई प्रकार के medical challenges का सामना करना पड़ता है।
इसके अतिरिक्त, Humanitarian Assistance and Disaster Relief में भी, हमारी armed forces अग्रिम पंक्ति पर रहती हैं। और हर जगह हमारी Medical Teams सबसे पहले पहुँचती हैं। ऐसे में Field Hospital को कुछ ही घंटों में स्थापित करने, Mass Casualty Triage को संभालने और महामारी को फैलने से रोकने की जो specialty चाहिए, उसमें यह department, निश्चित रूप से सहायक साबित होगा।
साथियों, वैसे तो पूरे देश में हमारे पास armed forces से related कई specialist institutions हैं। जैसे बैंगलोर में Institute of Aerospace Medicine है, दिल्ली में Army Hospital है। लेकिन मध्य कमान क्षेत्र में, Military Medicine की एक special unit की आवश्यकता, लंबे समय से महसूस की जा रही थी। लखनऊ का कमांड हॉस्पिटल अपनी श्रेष्ठ सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है। इस नए department के माध्यम से, हम एक ‘Centre of Excellence’ स्थापित कर रहे हैं, जो न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर और मध्य भारत के सशस्त्र बलों को Advance Medical Facility देगा। यह विभाग Army Medical Corps के युवा Doctors के लिए भी एक ‘Centre of Excellence’ होगा, जहाँ वे Deployment से पहले Battlefield Nursing और Advanced Trauma Life Support की practical training प्राप्त करेंगे।
साथियों, मैं इस department को ‘Centre of Excellence’ के रूप में इसलिए देख रहा हूँ, क्योंकि Modern Health Education में Simulation-Based Training का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। इसलिए Training के माध्यम से हमें यह ensure करना होगा, कि हमारे Doctors जब Field में उतरें, तो Muscle Memory के level पर उन्हें हर process कंठस्थ हो।
यह department शुरू होने से, हमारे young Medical Professionals के लिए एक नया Career Path-way खुलेगा। छात्र अब Military Medicine में भी Super-Specialization कर सकेंगे। इससे न केवल सेना के भीतर बौद्धिक पूँजी बढ़ेगी, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी Medical Research में भारत का मान बढ़ेगा।
साथियों, यहाँ कई वरिष्ठ medical experts भी बैठे हैं, इसलिए मैं एक जरूरी मुद्दे पर भी आपका ध्यान दिलाना चाहूँगा, और वह है Preventive Healthcare | एक मजबूत preventive healthcare system हमारे लिए बहुत जरूरी है।
मेरा मानना है कि Preventive Healthcare को treatment से पहले की हमारी, First Line of Defence के रूप में देखना चाहिए। हमें ऐसी व्यवस्था विकसित करनी होगी, जिसमें Disease Surveillance, Vaccination, Sanitation, Nutrition, Physical Fitness, Occupational Health और Regular Health Screening के माध्यम से किसी भी Health Risk को शुरुआती स्तर पर ही पहचानकर कम किया जा सके। आज हमारे पास AI, Wearable Devices, Predictive Analytics और Advanced Diagnostics जैसी Technologies उपलब्ध हैं। इनके उपयोग से हम अपने सैनिकों के Health की Real-time Monitoring और संभावित Health Risks की Early Identification को और प्रभावी बना सकते हैं।
Preventive Healthcare, हमारी Combat Readiness और National Security से भी सीधे जुड़ा हुआ विषय है। मुझे विश्वास है कि हमारे Armed Forces Medical Services के experts, researchers और medical institutions इस दिशा में भी विचार करेंगे।
साथियों, कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में, ‘Department of Military Medicine’ की स्थापना एक नई सुबह का संकेत है। यह हमारी सैन्य सोच में आए एक क्रांतिकारी बदलाव का प्रतीक है। इसलिए हम सबको मिलकर, इस department को दुनिया का सबसे best ‘Battlefield Medicine Research Centre’ बनाना है।
मैं आप सभी को इस initiative के लिए बधाई देता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सबकी मेहनत से, military medicine का हमारा भविष्य और भी उज्ज्वल होगा। भविष्य में निश्चित रूप से हम research, innovation, और collaboration के माध्यम से, हमारे जवानों के health और resilience को safeguard करेंगे। इसी विश्वास के साथ, मैं अपनी बात समाप्त करता हूँ।
बहुत-बहुत धन्यवाद।
जय हिन्द