Text of RM’s speech at the foundation stone laying ceremony of Large Cavitation Tunnel at the NSTL, Vizag.
पिछले काफी लंबे समय से, मेरी इच्छा थी, कि मैं विशाखापट्टनम की ऐतिहासिक भूमि पर स्थित, Naval Science & Technological Laboratory visit करूँ, और आप सभी से कुछ बातचीत भी करूँ। कई बार plan बना भी; पर कुछ न कुछ कारणों से टलता भी रहा। पर आज, Secretary DRDO हम सबको यहाँ खींचकर ले ही आए; और मैं आप सभी लोगों के बीच उपस्थित हूँ। इस बात की मुझे खुशी है।
साथ ही एक और बात की खुशी है, कि आज यहाँ, Large Cavitation Tunnel का foundation भी रखा जा रहा है। आज सुबह INS तारागिरि की commissioning करने का मुझे अवसर मिला। उसके बाद INS अरिदमन की commissioning करने का मुझे अवसर मिला। और अब आप सभी के बीच, Large Cavitation Tunnel के foundation stone laying करने अवसर मिल रहा है। निश्चित ही, यह मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। यह Friday वाकई में ‘Good Friday’ साबित हुआ।
आने वाले समय में, यह Cavitation tunnel, भारत को naval research, और technological self-reliance के क्षेत्र में, एक नई पहचान देने वाला है। इसके लिए मैं आप सभी समेत, सभी देशवासियों को, बधाई देता हूँ।
इस project के शुरू होने से, निश्चित रूप से, हमारी naval research capability में बढ़ोतरी होगी। अब तक तो स्थिति यह थी, कि हमें कई critical testing के लिए बाहर देखना पड़ता था। Equipment, Systems और Sub-systems हम बना भी लें, पर उन्हें test करने के लिए हमें इधर-उधर झांकना पड़ता था। लेकिन अब वह स्थिति बदल रही है। अब हम अपनी जमीन पर ही, अपने ही resources से, अपने systems बनाएँगे भी, और उन्हें test भी कर पाएंगे।
साथियों, जब मैं आप लोगों के बीच आया, तो मुझे आप सबके काम करने के तरीके के बारे में, बेहद नजदीक से जानने का अवसर मिला। मैंने एक बात यहां पर महसूस किया, कि यहाँ research और innovation का एक अच्छा और positive environment है। वैसे भी DRDO के अंतर्गत, NSTL ने जो काम किया है, वह अपने आप में एक benchmark है। Torpedo systems, underwater mines, decoys, Autonomous Underwater Vehicles इन सब पर जो research यहाँ हो रही है, वह भारत को एक मजबूत naval power बनाने की दिशा में आगे ले जा रही है। और मुझे यहाँ आप सबके अंदर, वो thirst दिखी, वो भूख दिखी, कि आपको भारत को एक मजबूत naval power बनाना है।
अभी आपने swarm technology का जो demonstration किया, उससे मैं सच में बहुत प्रभावित हुआ। आप सबकी बढ़ती हुई capability बताती है, कि हम future warfare की दिशा में, सही कदम बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा आपने जिस तरह से, Lithium-ion battery technology पर काम किया है, वह भी बहुत महत्वपूर्ण है। पहले हम इन चीजों के लिए, दूसरों पर निर्भर रहते थे। आज हम खुद design कर रहे हैं, खुद develop कर रहे हैं, और छोटी-बड़ी industries के साथ मिलकर उसे आगे बढ़ा रहे हैं। इसके लिए मैं आप सबको, अपनी तरफ से ढेर सारी बधाई देता हूँ।
साथियों, यदि मैं इस Cavitation Tunnel की बात करूँ, तो मुझे ऐसा लगता है, कि इसे केवल एक infrastructure project समझना ठीक नहीं होगा। यह अपने आप में, एक enabling system है। इसके माध्यम से हम, propulsion systems को बेहतर बना पाएंगे, noise reduction पर काम कर पाएंगे, stealth capabilities को और मजबूत कर पाएंगे। इसके अलावा, यह Submarine और ships के design के लिए भी एक backbone की तरह काम करेगा।
साथियों, यह project, आत्म-निर्भर भारत के संकल्प की सफलता का भी प्रतीक है। हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, जब हमने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के नारे के साथ आगे बढ़ना शुरू किया था, तो हमारे मन में एक ही संकल्प था। वह संकल्प यह था, कि हमें भारत को, हर उस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, जो भारत की सुरक्षा व्यवस्था के साथ जुड़ी हुई है। यह संकल्प बड़ा था, इसमें कई सारी मुश्किलें भी थीं। लेकिन हर क्षेत्र से हमें पर्याप्त समर्थन मिला। हमारी Industries, हमारी Academia, हमारे MSMEs, हमारे youth, हमारे researchers, सबने इस दिशा में प्रयास किया। और आज इसका परिणाम हमें जमीनी स्तर पर दिख रहा है। आज ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन चुके हैं।
साथियों, हम सबको, ऐसे ही मिलकर, राष्ट्र की मज़बूती के लिए काम करना होगा। मैं यहाँ के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी कहना चाहूँगा, कि आप जो कर रहे हैं, वह कोई नौकरी भर नहीं है। आप सीधे-सीधे nation building से जुड़े हैं। आप lab में जो design करते हैं, जो system तैयार करते हैं, उसका असर, समुद्र में तैनात हमारे sailor के confidence पर पड़ता है। जब हमारे सैनिकों के पास reliable technology होती है, तो उनका भरोसा और भी मजबूत होता है। इसलिए मैं विशेष रूप से, इस बात पर जोर देना चाहूँगा, कि आपके पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, और आप सभी इसे बहुत ईमानदारी से निभा रहे हैं।
हाँ ये बात है, कि काम के दौरान challenges का आना स्वाभाविक है। कई बार ऐसा लगेगा, कि मेहनत का result तुरंत नहीं मिल रहा, कई बार failures भी सामने आएंगे। लेकिन यही process असली growth का हिस्सा है। कोई भी बड़ी achievement एक दिन में नहीं मिलती, उसके पीछे लगातार प्रयास, patience और consistency होती है।
आप सब इसको कुछ ऐसे समझिए। आप लोगों के यहाँ एक term use होता है, Pressure gradient. अब आप सब इसका मतलब जानते हैं, कि fluid में हो रहे pressure के variation, fluid के flow को influence करते हैं। Pressure gradient के बिना, fluid में movement कैसे होगी। वैसे ही जीवन में जब तक pressure create नहीं होगा, चुनौतियां नहीं आएँगी, तब तक आपका best रूप, आपके सामने निकल कर नहीं आएगा।
आप हमारे देश भारत का ही example ले लीजिए, तो एक राष्ट्र के रूप में हमारे सामने कई सारी चुनौतियां हमेशा आईं। इस देश ने क्या-क्या समय नहीं देखा। गरीबी, भुखमरी, अकाल, हर चुनौती का हमने सामना किया है। हमने तो वह दिन भी देखा है, जब हम साइकल और ठेले पर, equipment लादकर testing के लिए ले जाते थे। लेकिन वह चुनौतियां ही थीं, जिस वजह से, हमें प्रेरणा मिली। आज भारत ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है, कि हम किसी से कम नहीं हैं। इसलिए जरूरत सिर्फ उस confidence को बनाए रखने की है। जब आपका mind set clear होगा, और belief strong होगा, तो रास्ते अपने आप बनते चले जाएँगे।
साथियों, एक और बात पर, आप सभी का ध्यान मैं दिलाना चाहूंगा। हम सब इस समय Technological युग में जी रहे हैं। और इस Technology की दुनिया में, एक ही चीज constant है, और वह है change. ऐसा कहते भी हैं, कि Change is the only constant. जो आज advanced है, वह कल outdated हो सकता है। इसलिए आपको अपनी learning को कभी रुकने नहीं देना है। आप सबका तो काम ही है, research करना। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि आपका काम केवल इस lab तक सीमित नहीं है। इसका impact बहुत व्यापक है। यह देश की security से जुड़ा है, economy से जुड़ा है, और देश के future से जुड़ा है। इसलिए खुद को लगातार upgrade करते रहना ही, आगे बढ़ने का सबसे अहम तरीका है।
मुझे पूरा विश्वास है, कि आप सबकी मेहनत के कारण, NSTL, आने वाले समय में, और भी बड़े milestones achieve करेगा। यह large Cavitation Tunnel, भारत को, naval technology में, और मजबूत position दिलाएगी।
आप सभी का प्रयास, आपका dedication और आपका vision, यही भारत की असली शक्ति है। आप सबको इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहना है, और एक strong, secure और self-reliant India के निर्माण में अपना योगदान देते रहना है। इसी आशा और विश्वास के साथ, मैं अपनी बात समाप्त करता हूँ।
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
जय हिंद।